भारत की GDP का बजा डंका! फिच रेटिंग्स ने इस वजह से बढ़ाया अनुमान, देखें आंकड़े

Updated on 22-06-2024 12:40 PM
नई दिल्ली: आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए अच्छी खबर है। फिच रेटिंग्स ने 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 0.2 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। फिच रेटिंग्स ने अनुमान लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 7.2 प्रतिशत रहेगी। यह फिच रेटिंग्स द्वारा मार्च 2024 की रिपोर्ट में भारत के लिए उल्लेख किए गए अनुमानित 7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि से 0.2 प्रतिशत अंक अधिक है। 18 जून, 2024 को जारी इसकी नवीनतम वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण (जीईओ) रिपोर्ट में कहा गया है कि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्तीय वर्ष (एफवाई) 2023-24 के दौरान भारत की वास्तविक जीडीपी में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। निवेश में भी 9.0 प्रतिशत की वृद्धि हुई और उपभोक्ता खर्च में 4.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
रिपोर्ट में कहा गया है,"हमें उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 24-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि होगी (मार्च जीईओ से 0.2 प्रतिशत अंक अधिक)। उपभोक्ता विश्वास उच्च स्तर पर बना हुआ है, जिसके कारण उपभोक्ता खर्च में सुधार की उम्मीद है। फिच रेटिंग्स की नवीनतम रिपोर्ट में कहा गया है कि आगे सामान्य मानसून की उम्मीद से विकास को बढ़ावा मिलेगा और मुद्रास्फीति में स्थिरता रहेगी, हालांकि हाल की भीषण गर्मी से जोखिम पैदा हुआ है।

महंगाई में आ रही कमी

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वर्ष की शुरुआत से ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर में कमी दर्ज की जा रही है। मई में सालाना आधार पर महंगाई दर 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि दिसंबर 2023 में यह 5.7 प्रतिशत थी। कोर मुद्रास्फीति लगातार कम हो रही है, जो दिसंबर के 3.8 प्रतिशत से गिरकर मई में 3.0 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, खाद्य पदार्थों की महंगाई दर अब भी उच्च स्‍तर पर टिकी हुई है, जो चालू वर्ष के पहले पांच महीनों में औसतन 7.8 प्रतिशत आंकी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.