प्रधानमंत्री आवास योजना से इनेश्वर चन्द्राकर को मिला अपना पक्का आवास

Updated on 29-12-2025 12:23 PM

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। शासन की इस योजना के तहत पक्का आवास मिलने से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों को न केवल अपना घर मिला है, बल्कि उन्हें सम्मान एवं सुरक्षा के साथ जीने के लिए एक माहौल मिला है। जनसामान्य के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। इसकी एक बानगी दिखाई दी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर निवासी श्री इनेश्वर चन्द्राकर के पक्का आवास में, जहां उन्होंने शासन की मदद से अपने सपनों का आशियाना बना लिया है। उन्होंने बताया कि पक्का आवास निर्माण करने के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए अनुदान मिला। इसके साथ ही मनरेगा के तहत 25 हजार रूपए का 95 दिन का रोजगार भी मिला।

श्री इनेश्वर चन्द्राकर ने बताया कि कच्चा मकान पूरी तरह जर्जर हो गया था। बरसात के दिनों में कच्चे आवास में रहने में बहुत समस्या का सामना करना पड़ता था। कच्चे घर को हर वर्ष रिपेयरिंग करवाना पड़ता था, जिसमें हर वर्ष खर्च करना पड़ता था। बरसात और ठंड के दिनों में बहुत दिक्कत होती थी। बरसात के दिनों में बच्चों के पढ़ाई-लिखाई एवं स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता था। जिसे देखते हुए खेत बेचकर पक्का मकान बनवाने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन तभी शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से पक्का मकान बनाने के लिए हिम्मत आयी और योजना का लाभ लेते हुए सर्वसुविधायुक्त पक्का आवास बनवा लिया है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से पक्के मकान बनाने का सोच रहे थे, लेकिन हिम्मत नहीं हो रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए सहायता मिलने से हिम्मत आयी और अपने सपनों का घर बनवाया और इसे सजाया है। इन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पक्के आवास में आराम से और स्वच्छ वातावरण में निवास कर रहे है। इस योजना से कमजोर वर्ग के परिवारों को पक्का आवास निर्माण करने की हिम्मत देती है। उन्होंने पक्का आवास निर्माण होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.