इन्फोसिस पर 32,403 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का आरोप, जानिए कंपनी ने क्या कहा
Updated on
01-08-2024 02:51 PM
नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को लगभग 32,403 करोड़ रुपये कथित जीएसटी चोरी को लेकर नोटिस मिला है। कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि कर्नाटक राज्य जीएसटी प्राधिकरण ने लगभग 32,403 करोड़ रुपये जीएसटी भुगतान को लेकर नोटिस दिया है। यह मामला जुलाई, 2017 से मार्च, 2022 के बीच का है। यह इन्फोसिस लिमिटेड के विदेशों में स्थित शाखा कार्यालयों के खर्चों से संबंधित है। दस्तावेजों के मुताबिक कंपनी पर सर्विसेज इंपोर्ट करने पर आईजीएसटी नहीं चुकाने का आरोप है। कंपनी ने कहा कि उसने नोटिस का जवाब दे दिया है।