दुर्घटना से बचाने पहल: सड़कों पर बढ़ाई चौकसी

Updated on 22-08-2024 12:45 PM

भिलाई । मवेशी की वजह से सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने नगर पालिक निगम रिसाली ने सड़क पर चैकसी बढ़ा दी है। अलग-अलग मुख्य सड़कों पर नजर रखने अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बुधवार को चले अभियान में अलग-अलग स्थानों से 6 दुधारू मवेशी को गोठान पहुंचाया गया।

आवारा और घुमंतु मवेशी से होने वाली परेशानी को कम करने आयुक्त मोनिका वर्मा ने जिम्मेदारी तय कर दी है। प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक डीपीएस चैक रिसाली से बालाजी अपार्टमेंट तक और वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक जोहार चौक से शिवाजी चौक तक निगरानी रखेंगे।

वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक शिवाजी चैक रिसाली से बीआरपी चौक तक और प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी मैत्री गार्डन से उमरपोटी रोड पर मवेशी तो नहीं बैठी है इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। दो उप राजस्व निरीक्षक पंथी चौक से डीपीएस चौक और जोहार चौक से मैत्री विद्या निकेतन, राजस्व निरीक्षक डुण्डेरा सहाग्रेड 02 को जोरातराई, पुरैना के सड़कों और सहायक राजस्व अधिकारी पुरैना के सड़कों पर निगरानी करेंगे। आयुक्त ने जिम्मेदारी तय करते निर्देश दिए है कि लापरवाही होने पर प्रभारी अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। 

 शिकायत का त्वरित निराकरण

सड़कों पर मवेशी होने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को चले अभियान में कुल 6 मवेशी को पकड़कर गोठान पहुंचाया गया। मवेशी को गोठान में रखने की व्यवस्था की गई है।

 कंट्रोल रूम भी बना

आयुक्त के निर्देश पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जहां नागरिक आवारा पशु होने की शिकायत कर सकते है। 9770977188 पर मिले शिकायत को तत्काल क्षेत्र प्रभारी के पास भेजा जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.