अन्याय... लक्ष्य सेन के मैच का स्कोर ओलिंपिक से क्यों डिलीट? धारदार जीत के बाद भी खाली हाथ
Updated on
29-07-2024 02:42 PM
पेरिस: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का पेरिस ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला मुकाबला जीता था। उन्होंने सिंगल्स इवेंट के अपने पहले मैच में ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन को हराया था। पहले गेम में 21-8 से जीत मिलने के बाद दूसरे में लक्ष्य ने 22-20 से जीत हासिल की। इसके बाद भी 22 साल के लक्ष्य सेन की जीत को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। अब उनकी रैंकिंग बाकी बचे दो मैच से तय होगी।
क्यों हटाया गया लक्ष्य मैच रिजल्ट?
केविन कॉर्डन चोट की वजह से पेरिस ओलिंपिक से बाहर हो गए हैं। उनकी बाएं हाथ के कोहनी में चोट लगी है। कॉर्डन के हटने की वजह से ही उनके और लक्ष्य के बीच हुए मैच का रिकॉर्ड रद्द कर दिया गया है। BWF के ग्रुप स्टेज के नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट से बीच में हटता है, तो उसके द्वारा खेले गए सभी मैचों के नतीजे रद्द कर दिए जाते हैं। अब लक्ष्य के ग्रुप एल के बाकी दो मैचों के नतीजों के आधार पर रैंकिंग तय होगी।
आज होगा कैरागी से सामना
अब लक्ष्य का सामना बेल्जियम के जूलियन कैरागी से होगा। आज होने वाला यह मुकाबला रिकॉर्ड में लक्ष्य का पहला मैच होगा। इससे पहले लक्ष्य ने केविन कॉर्डन को 21-8, 22-20 से हराया था। यह मुकाबला 42 मिनट तक चला था। लक्ष्य ने पहला गेम 14 मिनट में 21-8 से जीतकर शानदार शुरुआत की थी। दूसरे गेम में कॉर्डन ने वापसी की और एक समय बढ़त भी बना ली थी। उनके पास चार गेम पॉइंट भी थे। लेकिन 22 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने लगातार छह अंक जीतकर गेम और मैच अपने नाम कर लिया।
आखिरी मुकाबला जोनाथन क्रिस्टी से
लक्ष्य सेन ग्रुप एल में अपना आखिरी मुकाबला इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी के खिलाफ खेलेंगे। क्रिस्टी के खिलाफ लक्ष्य का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी के खिलाप 5 मैचों में लक्ष्य को चार हार मिली है। 2020 एशिया टीम चैंपियनशिप में लक्ष्य ने क्रिस्टी को हराया था। उसके बाद से सभी मैचों में हार मिली है। इस साल की शुरुआत में थॉमस और उबेर कप के बाद ऑल इंग्लैंड ओपन में भी लक्ष्य क्रिस्टी से हार गए थे।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…