प्रभावी और सुचारू व्यवस्थाओं के लिए नवाचार जरूरी – राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 12-08-2024 06:52 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ऑन लाइन विश्वविद्यालय अवकाश प्रबंधन प्रणाली का राजभवन में शुभारम्भ किया। उन्होंने कुलगुरु के अवकाश प्रबंधन प्रणाली सॉफ्टवेयर को रिमोट का बटन दबाकर लाँच किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि व्यवस्थाओं को प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए निरंतर नवाचार किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग किए जाने की जरूरत बताई है।राज्यपाल श्री पटेल ने विश्वविद्यालयों के कुलगुरु से ऑन लाइन चर्चा भी कर सॉफ्टवेयर के संचालन और सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रभावी और व्यावसायिक संचालन के लिए अवकाश प्रबंधन प्रणाली महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने बताया कि अवकाश प्रबंधन प्रणाली के उपयोग से कागजी कार्रवाई में काफी कमी होगी। प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगने वाले समय की बचत होगी। अवकाश व्यवस्थाओं का प्रबंधन सरलता, पारदर्शिता और सटीक रूप से होगा। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रणाली में शेष अवकाश का विवरण स्वचालित रूप से अपडेट होता रहेगा। वास्तविक समय की जानकारी और अपडेट्स डैशबोर्ड पर निरंतर मिलते रहेंगे। डैशबोर्ड पर सिंगल क्लिक पर अवकाश हेतु कुल आवेदन, स्वीकृत आवेदन, लंबित आवेदन, अस्वीकृत आवेदन, प्रमुख सचिव को वापस भेजे गए आवेदन और कुलगुरू/कुलपति को वापस भेजे गए आवेदनों की स्थिति उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का कार्य राजभवन आई.टी. सेल के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया गया।

राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, राजभवन आई.टी सेल के प्रभारी श्री जितेंद्र पाराशर, संयुक्त संचालक मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड डॉ. धर्मेंद्र कोष्टा, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री कृष्ण गोपाल त्रिपाठी अन्य अधिकारी उपस्थित थे। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलगुरु ऑनलाइन शामिल हुए।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.