रबी फसल के लिए खाद एवं बीज की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

Updated on 30-12-2025 01:23 PM

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं, लंबित कार्यों और प्रगति की समीक्षा की। बैठक में धान खरीदी व्यवस्था, शिक्षा विभाग की तैयारी, निर्माण कार्यों की स्थिति और प्रशासनिक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के लिए उन्होंने मास्टर ट्रेनर नियुक्ति, नियमित प्रशिक्षण, बोर्ड परीक्षा की तैयारी और टेस्ट पेपर आयोजित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को रबी फसल के लिए समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज उपलब्ध कराने और निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

निर्माण कार्यों की समीक्षा में सभी प्रगतिरत और प्रस्तावित कार्यों को जांजगीर-चांपा निर्माण पोर्टल में दर्ज करने और समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। धान खरीदी केंद्रों में मानक अनुसार तौल, टोकन व्यवस्था और रकबा समर्पण की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं के संचालन में शिकायत न होने, पारदर्शिता और समय-सीमा का पालन करने को कहा गया। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.