बेमेतरा की कृषि उपज मंडी में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Updated on 17-06-2024 04:47 PM

बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कलेक्टरेट के दृष्टि सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने योग दिवस के तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए।

जिले में योग दिवस 21 जून को जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में प्रातः 7 बजे से 8 बजे के बीच आयोजित होगा। बैठक में उन्होंने कृषि उपज मंडी में आवश्यक बैठक व्यवस्था, विद्युत एवं सांउड व्यवस्था, पीएचई को पेयजल सहित अन्य विभाग अनुरूप कार्य, समाज कल्याण विभाग को स्वल्पाहार, स्वास्थ्य को स्वास्थ्य टीम, महिला एवं बाल विकास को आंगनबाडी सहायिका कार्यकर्ता सहित किशोरी बालिकाओं की उपस्थिति, नगरपालिका को परिसर की साफ-सफाई एवं टेंकर व्यवस्था एवं जनसंपर्क विभाग को प्रचार-प्रसार का दाइत्व दिया गया हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, सीएमएचओ सीएस चुरेंद्र, जनपद पंचायत के सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।



उन्होंने जिला पंचायत सीेईओ टेकचंद अग्रवाल को निर्देश दिए कि 21 जून के पहले मंडी में तैयारी पूर्ण लेवें। जिलाधीश ने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा की योग दिवस के दिन बेमेतरा वि.ख. के सारे शिक्षक उपस्थित होकर योग करेंगे साथ ही साथ महिला बाल विकास विभाग के आ.बा. कार्यकर्ता, जिला मुख्यालय के कोटवार भी शामिल होंगे। योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सीईओ जिला पंचायत को नोडल एवं सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल नियुक्त किया गया हैं।


कलेक्टर ने कहा कि योग दिवस में सबकी भागीदारी आवश्यक है और आमजन को भी यह संदेश पहुंचाया जाए कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ और निरोग रखा जा सकता है, तभी हम देश के निर्माण और विकास में अपना योगदान दे सकते हैं | उन्होंने कहा कि योग दिवस मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस में करें, योग करें निरोग का भाव समझते हुए लोग जीवन शैली में निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए। ताकि लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.