मार्केट में तेजी से निवेशकों ने 7 लाख करोड़ से अधिक कमाए, अंबानी-अडानी के हिस्से में कितने आए
Updated on
27-07-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स करीब 1300 अंक चढ़ा जबकि निफ्टी में 400 अंक से अधिक की तेजी रही। इससे निवेशकों की नेटवर्थ सात लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। इससे देश के टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ में भी तेजी आई। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 1.18% की तेजी के साथ बंद हुआ। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.19 अरब डॉलर यानी करीब 9,965 करोड़ रुपये की तेजी आई। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 2.35 अरब डॉलर यानी करीब 19,679 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस तरह अडानी की नेटवर्थ अंबानी से करीब दोगुना ज्यादा बढ़ी।