IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज बेंगलुरु में:5 प्लेयर्स रिटेंशन रूल का ऐलान हो सकता है; मेगा ऑक्शन की मेजबानी पर भी चर्चा

Updated on 28-09-2024 01:12 PM

इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी के लिए आज प्लेयर्स रिटेंशन रूल का ऐलान हो सकता है। शनिवार को बेंगलुरु के फोर सीजन्स होटल में सुबह 11:30 बजे से बेंगलुरु में IPL की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होनी है। इस बैठक में प्लेयर्स रिटेंशन पर चर्चा होगी।

क्रिकबज ने दावा किया है कि रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की संख्या 2 से 6 हो सकती है। इसमें राइट टु मैच कार्ड भी शामिल है। वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से लिखा कि गवर्निंग काउंसिल की बैठक का फैसला शुक्रवार शाम को लिया गया। इसके लिए सिर्फ काउंसिल में शामिल मेंबर्स को नोटिस भेजा गया।

मेगा ऑक्शन के वेन्यू पर भी चर्चा

इस दौरान मेगा ऑक्शन की डेट और वेन्यू पर भी चर्चा होगी। यह नवंबर के अंत में गल्फ सिटी में हो सकता है। यदि गवर्निंग काउंसिल से सहमति मिलती है तो साउदी अरब मेगा ऑक्शन की मेजबानी कर सकता है। रियाद मेजबानी की रेस में सबसे आगे है।

रिटेन होने वाले प्लेयर्स की संख्या बढ़ी तो क्या असर होगा?

  • 5 प्लेयर्स रिटेन होने से सभी फ्रेंचाइजीज की ब्रॉन्ड वैल्यू बढ़ेगी।
  • टीमें अपने कोर ग्रुप को रोक सकेंगी। मुंबई-चेन्नई को ज्यादा फायदा होगा।
  • एमएस धोनी IPL का एक और सीजन भी खेल सकते हैं।

अभी कितने प्लेयर्स रिटेन हो रहे?

अभी नीलामी के लिए रिटेन के नियम के मुताबिक एक टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, वहीं एक खिलाड़ी को राइट टु मैच (RTM) कार्ड के साथ अपने साथ जोड़ा जा सकता था। ऐसे में टीमों को 5 खिलाड़ियों को रिटेन का मौका मिलता है। किसी भी टीम को अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है। BCCI ने 2021 में फ्रेंचाइजी को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी।

पिछले महीने फ्रेंचाइजी मालिकों ने मांग की थी

टीमों ने पिछले महीने बोर्ड से एक मीटिंग में इस पर बोर्ड से चर्चा की थी। अधिकांश फ्रेंचाइजी 5-6 खिलाड़ियों को रिटने करने की मांग कर रही थीं। बताया जा रहा है कि बोर्ड फ्रेंचाइजी की बात मानने जा रहा है। लीग का मेगा ऑक्शन इस साल के अंत में हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.