यूपी में IPS अधिकारियों के बंपर तबादले, उन्नाव, आजमगढ़, कुशीनगर समेत बदले इन जिलों के SSP

Updated on 18-09-2025 01:26 PM
आईपीएस हेमराज मीणा को डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है। हेमराज मीणा अभी तक एसएसपी आजमगढ़ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी तरह संतोष कुमार मिश्रा को भी डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है संतोष कुमार मौजूदा समय में कुशीनगर के एसपी थे। जयप्रकाश सिंह को उन्नाव जिले का एसपी बनाया गया है। इसी तरह संजीव सुमन को देवरिया जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। आईपीएस विक्रांत वीर को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विक्रांत वीर मौजूदा समय में देवरिया के एसपी थे।
हरदोई के एसपी रहे नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का एसएसपी बना दिया गया है। अशोक कुमार मीणा को हरदोई जिले का एसपी बनाया गया है। अभिषेक वर्मा को सोनभद्र जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। दीपक भूकर को प्रतापगढ़ जिले का एसपी बनाया गया है। अनिल कुमार द्वितीय को आजमगढ़ का एसएसपी नियुक्त किया गया है। केशव कुमार को कुशीनगर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। केशव कुमार मौजूदा समय में अंबेडकर नगर जिले के एसपी थे। अब उनकी जगह अभिजीत आर शंकर को अंबेडकर जिले का नया एसपी बना दिया गया है।
अभिजीत आर शंकर मौजूदा समय में औरैया जिले के एसपी थे तबादलों के क्रम में अभिषेक भारती को औरैया जिले का एसपी नियुक्त कर दिया गया है मनीष कुमार शांडिल्य को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नररेट बनाया गया है। जबकि अनिल कुमार झा को आगरा रेलवे का एसपी नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार झा मौजूदा समय में बलिया जिले में तैनात थे। सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायनक 4वीं पीएसी प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वेश कुमार मौजूदा समय में सेनानायनक/उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के पद पर तैनात थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.