ईरानी कप- शतक चूके अजिंक्य रहाणे, 97 रन पर आउट:यश दयाल ने पवेलियन भेजा, पहली पारी में मुंबई का स्कोर 300 पार

Updated on 02-10-2024 01:31 PM

ईरानी कप का मुकाबला रणजी चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया (शेष भारत) के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। बुधवार को मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई ने पहली पारी में खबर लिखे जाने तक 6 विकेट पर 304 रन बना लिए हैं। सरफराज खान और तनुषा कोटियान क्रीज पर हैं।

शम्स मुलानी (5 रन) को मुकेश कुमार ने बोल्ड कर दिया। जबकि, भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 97 रन पर आउट हुए। उन्हें यश दयाल ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। मुंबई ने दिन की शुरुआत 237/4 के स्कोर से की।

पहले दिन 68 ओवर ही डाले जा सके 

मंगलवार, एक अक्टूबर को खराब रोशनी के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया था। मुकाबले के पहले दिन 68 ओवर का मैच हुआ। मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 237 पर बनाए हैं। अंजिक्य रहाणे 197 बॉल पर 86 रन और सरफराज 88 बॉल पर 54 रन पर नाबाद रहे थे।

दलीप ट्रॉफी के टॉप स्कोरर हैं रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में शामिल 

दलीप ट्रॉफी के टॉप 5 स्कोरर रेस्ट ऑफ इंडिया टीम के बल्लेबाज हैं। इनसे पार पाना रणजी चैंपियन मुंबई की टीम के लिए आसान नहीं है। शेष भारत टीम ईरानी ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन भी है। पिछले 10 सीजन में टीम 6 बार चैंपियन बन चुकी है। मुंबई ने आखिरी बार ईरानी ट्रॉफी 1997-98 में जीती थी। टीम 26 साल से ईरानी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.