क्या निवेशकों के लिए फायदेमंद है SEBI का न्यू असेट क्लास? जानिए हरेक बात

Updated on 03-10-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर SEBI ने अपनी बोर्ड मीटिंग में नए असेट क्लास/इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट के लिए रास्ता साफ कर दिया है। सेबी की ओर से जारी डिटेल में कहा गया है कि यह प्रोडक्ट म्यूचुअल फंड (MF) और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) के बीच की खाई को पाट देगा।

  1. क्या होगा फायदा?
    म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट विजय मंत्री कहते हैं कि अभी तीन मुख्य इन्वेस्टमेंट ऑप्शन हैं। इनमें म्यूचुअल फंड, PMS (इसमें मिनिमम निवेश 50 लाख रुपये तक है) और तीसरा है अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट (मिनिमम इन्वेस्टमेंट एक करोड़ रुपये) है। नया असेट क्लास म्यूचुअल फंड और PMS के बीच की खाई को भर देगा। निवेशकों को 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच निवेश के लिए एक ऑप्शन प्रदान करेगा। इसमें फंड मैनेजर की रणनीति ट्रेडिशनल म्यूचुअल फंड के निवेश की रणनीति से अलग होगी।
  2. क्या है मकसद?
    नए प्रोडक्ट का मकसद अनरजिस्टर्ड और अनअथॉराइज्ड निवेश स्कीम्स को रोकना भी है, जो अक्सर अवास्तविक हाई रिटर्न का वादा करते हैं और बेहतर यील्ड के लिए निवेशकों की अपेक्षाओं का फायदा उठाते हैं, जिससे संभावित फाइनैंशल रिस्क पैदा होते हैं।
  3. आम MF से अलग कैसे?
    नए असेट क्लास को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें इन्वेस्टमेंट रणनीति ऐसी होंगी, जो अभी आम म्यूचुअल फंड में नहीं है। क्या यह रिटेल निवेशकों के लिए रिस्की हो सकता है? नुवामा वेल्थ के प्रमुख राहुल जैन का कहना है कि नया असेट क्लास अनरेगुलेडेट और अनऑथराइज्ड प्रोडक्ट्स का उपयोग करने की आवश्यकता को समाप्त करके निवेशकों को फायदा देगा। यह हाई नेटवर्थ लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प होगा, क्योंकि इसमें लॉन्ग-शॉर्ट और इनवर्स एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड जैसी रणनीति का लाभ उठाने का एक अवसर मिलेगा।
  4. ज्यादा रिस्की तो नहीं?
    फाइनैंशल प्लानर कार्तिक झवेरी का कहना है कि पहली नजर में यह थोड़े रिस्की लगते हैं, लेकिन अगर ऐसा होगा तो भी इन्हें लाने से पहले रेगुलेटर द्वारा इनका विस्तार से विवरण दिया जाना आवश्यक हो सकता है। अभी तक के स्ट्रक्चर में यह ज्यादा रिस्की नहीं लगता है। हालांकि बाजार से जुड़े जो रिस्क हैं, वह तो सभी में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.