ईशान किशन से मिस हुआ रन आउट तो गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का उतर गया चेहरा, यूं मायूस हो गईं

Updated on 06-04-2026 05:28 PM
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते रविवार को खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। लखनऊ की इस सीजन यह पहली जीत थी। हालांकि मैच देखने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया भी आई थीं। उनको स्टैंड्स में देखा गया था।

ईशान किशन ने मिस किया रन आउट तो उतर गया अदिति का चेहरा

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 16वां ओवर सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन से लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का रन आउट मिस हो जाता है। हालांकि मैच काफी अहम मोड़ पर होता है और अगर उस वक्त पंत का विकेट मिलता तो मैच का नतीजा पलट सकता था। ईशान किशन के रन आउट मिस करने के बाद स्टैंड्स में बैठीं अदिति हुंडिया का चेहरा उतर गया था। वह काफी ज्यादा मायूस नजर आ रही थीं।

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मैदान पर दिखी थीं

भारत ने पिछले महीने यानी मार्च में ही न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मैच जीतने के बाद जश्न के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति उनके साथ दिखीं थी।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन ही बना पाई। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 62 रन हेनरिक क्लासेन ने बनाए। नितीश रेड्डी ने भी फिफ्टी (56) लगाई थी।लखनऊ के लिए सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी रहे थे, उन्होंने 2.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
157 रन का टारगेट लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 गेंद और 5 विकेट रहते हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वह अंत तक नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट हर्ष दुबे ने लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.