ब्रिटेन में इस्लामी प्रचारक अंजेम चौधरी को उम्रकैद:आंतकी संगठन चलाने का दोषी पाया गया

Updated on 31-07-2024 01:57 PM

ब्रिटेन में इस्लामी कट्टरपंथी नेता अंजेम चौधरी को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है। वूलविच क्राउन कोर्ट ने बीते सप्ताह अंजेम चौधरी को नफरती भाषणों के जरिए लोगों को उकसाने और आंतकी संगठन अल-मुहाजिरोन (ALM) को चलाने के लिए दोषी पाया था।

ब्रिटिश अदालत ने कहा कि अंजेम चौधरी एक आतंकी संगठन चलाता है जिसका मकसद हिंसक तरीकों से शरिया कानून को पूरी दुनिया में फैलाना है। अल-मुहाजिरोन को एक दशक पहले ही ब्रिटेन में बैन कर दिया गया था। इसके बावजूद वह अलग-अलग नामों से इस संगठन को चला रहा था।

 अंजेम जब तक 85 साल का नहीं हो जाता तब तक उसे जेल में ही रहना होगा। इसका मतलब है कि 57 साल के अंजेम को 28 सालों तक जेल की सजा काटनी होगी।

2024 में अल-मुहाजिरोन का चीफ बना अंजेम
अंजेम चौधरी शुरुआती दिनों से ही अल-मुहाजिरोन के प्रमुख सदस्यों में से रहा है। संगठन पर दर्जनों आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इससे जुड़े आतंकियों ने ब्रिटेन के अलावा बाकी देशों में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था।

अंजेम चौधरी साल 2014 में अल-मुहाजिरोन का चीफ बना था। दरअसल इस संगठन के चीफ रहे उमर बकरी मोहम्मद को लेबनाम में जेल भेज दिया गया था, जिसके बाद उसने संगठन की कमान संभाली थी।

अंजेम को आतंकवाद के लिए 2016 में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों की मदद करने के लिए साढ़े पांच साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन आधी सजा काटने के बाद उसे 2018 में रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर निकलने के बाद अंजेम ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर फॉलोअर्स को तकरीर देना शुरू किया।

जिहाद की बातें करता था, एजेंसियों ने पकड़ा
पाकिस्तानी मूल के अंजेम अपनी तकरीरों में फॉलोअर्स से जिहाद की बातें करता था और उन्हें हिंसा के लिए उकसाता था। इसी दौरान उसकी तकरीर को अमेरिका और कनाडा की एजेंसियों ने ट्रैक करना शुरू किया। 2022 में चौधरी ने एक ऑनलाइन व्याख्यान में कहा था कि जिहाद मुसलमानों का दायित्व है।

उसे अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा की एजेंसियों ने मिलकर अंडरकवर जांच के बाद कनाडा के हीथ्रो एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। तब उस पर आरोप लगा था कि वह अमेरिका और कनाडा में झूठे नाम से जिहाद के लिए लोगों की भर्ती करा रहा है।

9/11 हमले की तारीफ की थी, शाही महल को मस्जिद बनाना चाहता था
अंजेम ने पहली बार 9/11 के हमलों के बाद सुर्खियां बटोरी थीं। तब उसने इसे ‘इतिहास का सबसे बड़ा दिन’ कहा था और आतंकियों की तारीफ की थी। उसने ये भी कहा था कि वो ब्रिटिश राजमहल बकिंघम पैलेस को मस्जिद में बदलना चाहता है।

अंजेम चौधरी का जन्म 16 जनवरी 1967 को लंदन में हुआ था। उसके माता-पिता 1947 में बंटवारे के बाद पाकिस्तानी के पंजाब से ब्रिटेन आ गए थे। अंजेम ने कानून की पढ़ाई करने के साथ ही मेडिसिन की पढ़ाई की। वह आगे जाकर एक वकील बना। 90 के दशक में वह कट्टरपंथी विचारधारा वाले लोगों से जुड़ा और बकरी मोहम्मद के साथ अल-मुहाजिरोन की स्थापना की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.