इजराइल की गाजा के स्कूल पर एयरस्ट्राइक, 29 की मौत:एक हफ्ते में ये दूसरा हमला

Updated on 10-07-2024 01:32 PM

इजराइली सेना ने मंगलवार को गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की। जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक ये एक हफ्ते में ये दूसरा हमला है, जिसमें स्कूल को निशाना बनाया गया है। जिस स्कूल पर अटैक किया गया वहां शरणार्थियों को रखा गया था।

इजराइल पिछले 4 दिनों से ऐसी जगहों पर हमला कर रहा है जहां शरणार्थियों को रखा गया है। अब इजराइली सेना ने फिलिस्तीन लोगों को खान यूनिस को खाली करने का आदेश दिया है। इसके बाद वहां 3 बड़े अस्पतालों को बंद करना पड़ा है।

संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इसे खतरनाक कदम बताया है। साथ ही कहा है कि खान यूनिस से लोगों को निकालने के लिए और ज्यादा समय देने चाहिए। इस दौरान इजराइल शरणार्थियों पर हमला नहीं करे।

इजराइली सेना ने बताया कि शनिवार से लेकर अब तक गाजा के स्कूलों पर तीन हमले किए गए हैं।

शनिवार को इजराइली सेना ने UN के स्कूल पर एयरस्ट्राइक की थी
इजराइली सेना ने शनिवार को गाजा में एक स्कूल पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 से ज्यादा घायल हो गए थे। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ये स्कूल संयुक्त राष्ट्र (UN) का था, जहां शरणार्थियों को रखा गया था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक इजराइली सेना ने पहले स्कूल को चारों ओर से घेरा और फिर उस पर हमला कर दिया। इजराइल के हमले से स्कूल की इमारत नीचे गिर गई, जिसमें रह रहे बच्चे दब गए। स्थानीय लोग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो बच्चों को बचा लिया था, उसमें से एक बच्ची की हाथ में गंभीर चोट आई थी। वहीं दूसरे बच्चे के चेहरा और सिर पर कई चोट के निशान थे।

UN की रेस्क्यू टीम के मुताबिक पिछले महीने भी इजराइली सेना ने एक स्कूल को निशाना बनाया था।

इजराइली सेना ने पहले स्कूल को सेफ जोन बताया था
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में ज्यादा बच्चे और महिलाएं थी। 50 घायलों का इलाज किया जा रहा है, बाकी लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया। वहीं इजराइली सेना ने स्कूल को आतंकवादियों का अड्डा बताया।

हमले से बचने के सैकड़ों शरणार्थियों ने स्कूल की आस-पास की जगह को छोड़ दिया है। इससे पहले इजराइल ने स्कूल को सेफ जोन बताया था। पिछले महीने किए स्कूल पर हमले में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

जंग में 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत
इजराइल-हमास जंग के बीच पिछले 9 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 38 हजार फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इनमें 14,500 बच्चे शामिल हैं। वहीं गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए। यह जंग अब मिस्र बॉर्डर के करीब गाजा के राफा शहर पहुंच गई है।

दरअसल, जंग की शुरुआत में इजराइल की कार्रवाई से बचते हुए लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर राफा में शरण ली थी। अलजजीरा के मुताबिक इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। अब इजराइल की सेना यहां भी हमले की योजना बना रही है।

इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.