इजरायल ने UAE में भेजा अपने सबसे आधुनिक लेजर वेपन, आयरन बीम से ईरानी हमलों का मुकाबला, फिर शुरू होगी जंग?

Updated on 01-05-2026 12:34 PM
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना लेजर आधारित एयर डिफेंस सिस्टम आयरन बीम भी शामिल है। फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल ने स्पेक्ट्रो नाम का एक हल्का सर्विलांस सिस्टम भेजा है, जिसने UAE को 20 किमी तक की दूरी से आने वाले ड्रोन का पता लगाने में मदद की।

इसमें कहा गया है कि इजरायल ने अपने लेजर एयर डिफेंस सिस्टम का एक वर्जन भी तैनात किया है, जिसे आयरन बीम के नाम से जाना जाता है। इजरायल का यह लेजर हथियार कम दूरी के रॉकेट और ड्रोन को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे हाल ही में चालू किया गया है। इस साल की शुरुआत में लेबनान से हिजबुल्लाह के हमलों से बचाव के लिए इजरायल ने इसे पहली बार तैनात किया था।

पहली बार UAE में आयरन बीम

इजरायल के आयरन बीम और स्पेक्ट्रो हथियारों की UAE में मौजूदगी के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं सामने आई थी। इस सप्ताह की शुरुआत में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि इजरायल ने UAE में आयरन डोम हवाई रक्षा प्रणाली और इसके साथ अपने कर्मी भी भेजे थे, लेकिन आयरन बीम और स्पेक्ट्रो को भेजे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं आई थी।

रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया कि UAE में अतिरिक्त इजरायली हथियार और सेना तैनात की गई है। सूत्र ने इस मौजूदगी को काफी अहम बताया। मामले की जानकारी रखने वाले एक और व्यक्ति ने कहा कि ये सिस्टम जल्दबाजी में भेजे हैं। इनमें से कुछ सिस्टम अभी भी प्रोटोटाइम स्टेज में थे या अभी तक इजरायल के अपने रडार नेटवर्क में पूरी तरह से इंटीग्रेट नहीं हुए थे।

मिडिल ईस्ट में फिर शुरू हो सकती है जंग

यह तैनाती ऐसे समय में की गई है, जब संघर्ष विराम के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है और एक बार फिर से युद्ध शुरू होने की आशंका जोर पकड़ने लगी है। हथियार भेजने के साथ ही इजरायल ने ईरान के पश्चिमी इलाके से UAE की तरफ छोटी दूरी की मिसाइलें लॉन्च करने की तेहरान की तैयारियों के बारे में रियल टाइम खुफिया जानकारी अबू धाबी से साझा की है।

ईरान के हमलोंं का UAE पर असर

28 फरवरी से ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध के दौरान, तेहरान के जवाबी हमलों का खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा असर UAE पर पड़ा था। रिपोर्टों के अनुसार, ईरान ने UAE के ऊपर 500 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें और 2000 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च किए थे। इनमें से ज्यादातर हमलों को रोक लिया गया, क्योंकि UAE ने एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती की थी। इसमें इजरायल से मिले उपकरण भी शामिल थे।



ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बड़े पैमाने की वजह से अमेरिका, इजरायल और खाड़ी देशों के पास मौजूद इंटरसेप्टर का भंडार कम हो गया है। इनमें कुछ आधुनिक इंटरसेप्टर की एक यूनिट की कीमत लाखों डालर है और उन्हें बनाने में महीनों लग सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.