सिकल सेल उन्मूलन के लिए नागरिकों में सावधानियों की जानकारी आत्मसात होना आवश्यक: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Updated on 07-08-2024 12:25 PM

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में प्रदेश में हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन की गतिविधियों और एम्बुलेंस सेवा के संचालन की समीक्षा की। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए नागरिकों को सावधानियों के प्रति जागरूक और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिये कि सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के लिए संचालित जागरूकता गतिविधियों का मैदानी स्तर पर मूल्यांकन करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक उसे समझे और आत्मसात करे ताकि सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त किया जा सके।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रदेश के 33 ज़िलों में सिकल मरीज़ों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें 1 लाख 34 हज़ार नागरिक सिकल सेल वाहक और 20 हज़ार 526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज़ पाये गये हैं। 32 लाख 37 हज़ार 842 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए चिह्नांकित जिलों में 6 से 10 बिस्तरीय एकीकृत उपचार केंद्र स्थापित कर मरीजों को प्रबंधन एवं उपचार के साथ हाइड्रॉक्सीयूरिया, फोलिक एसिड दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। एकीकृत उपचार केन्द्रों में निःशुल्क एवं रिप्लेसमेंट फ्री एवं सुरक्षित रक्त की सुविधा है। वर्ष 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9 लाख 22 हज़ार 500 हाइडॉक्सीयूरिया का वितरण एवं 3 हज़ार 37 यूनिट निःशुल्क रक्ताधान किया गया है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश में एम्बुलेंस संचालन व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की एवं नागरिकों को सुविधाजनक रूप से एम्बुलेंस सेवा प्रदाय के निर्देश दिये। वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 9300 हितग्राहियों को एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाती है, जिनमें से लगभग 5000 प्रकरण बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट के और लगभग 4200 प्रकरण गर्भवती महिलाओं व बच्चों को एम्बुलेंस सेवा प्रदाय संबंधी होते हैं। शहरी क्षेत्रों में रिस्पांस टाइम 18 मिनट, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रिस्पांस टाइम 25 मिनट है। प्रदेश में 167 एडवांस लाइफ सपोर्ट, 835 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 1059 जननी एम्बुलेंस कुल 2061 एम्बुलेंस वाहन द्वारा सेवा का प्रदाय किया जा रहा है। बैठक में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास, संचालक एनएचएम श्री केके रावत सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.