जय भीम, जय हिंदू राष्ट्र... शपथ के दौरान लगे नारे:ओवैसी के जय फिलिस्तीन बोलने पर विवा

Updated on 26-06-2024 01:35 PM

संसद सत्र के दूसरे दिन, मंगलवार, 25 जून को भी सांसदों को शपथ दिलाई गई। अब तक 535 (कुल 542) सदस्यों ने लोकसभा की सदस्यता ली। 7 सांसद शपथ नहीं ले सके।

सांसदों के शपथ के दौरान सांसदों ने अलग-अलग नारे लगाए। राहुल गांधी ने शपथ के बाद जय हिन्द और जय संविधान का नारा लगाया। हैदराबाद से AIMIM के सांसद ने जय फिलिस्तीन का नारा लगाया।

वहीं बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने हिन्दू राष्ट्र की जय का नारा लगाया। अयोध्या से सपा सांसद अवधेश राय ने शपथ ली तो जय अयोध्या, जय अवधेश के नारे लगे। हेमामालिनी ने शपथ की शुरुआत राधे-राधे से की। हालांकि, प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने कहा कि शपथ के अलावा कोई भी बात रिकॉर्ड में नहीं जाएगी।

ओवैसी के जय फिलिस्तीन कहने पर विवाद
दरअसल,ओवैसी ने शपथ के बाद ''जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन, तकबीर अल्ला-हु-अकबर'' कहा। फिर प्रोटेम स्पीकर से हाथ मिलाने पहुंच गए। एनडीए के सांसदों ने नियमों के खिलाफ बताया।

औवेसी बोले- हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दे को उठाता रहूंगा

ओवैसी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया, 'पांचवीं बार लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली, इंशाअल्लाह, मैं भारत के हाशिए पर पड़े लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाता रहूंगा।' शपथ के बाद संसद परिसर में मीडिया के सवालों पर ओवैसी ने कहा, 'अन्य सदस्य भी अलग-अलग बातें कह रहे हैं, मैंने जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन कहा। यह कैसे गलत है? मुझे संविधान का प्रावधान बताएं? आपको दूसरों की बातें भी सुननी चाहिए। मैंने वही कहा जो मुझे कहना था। महात्मा गांधी ने फिलिस्तीन के बारे में क्या कहा था, इसे भी पढ़ें।'

फिलिस्तीन का जिक्र करने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि वे (फिलिस्तीन) उत्पीड़ित लोग हैं।

भाजपा सांसद बोले- 'जय फिलिस्तीन' का नारा बिल्कुल गलत

 केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, "AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज संसद में जो 'जय फिलिस्तीन' का

नारा दिया, वह बिल्कुल गलत है। यह सदन के नियमों के खिलाफ है। वह भारत में रहकर 'भारत माता की जय' नहीं कहते...लोगों को समझना चाहिए कि वह देश में रहकर असंवैधानिक काम करते हैं।"

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "फिलिस्तीन या किसी अन्य देश से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। शपथ लेते समय क्या किसी सदस्य के लिए दूसरे देश की प्रशंसा में नारा लगाना उचित है? हमें नियमों की जांच करनी होगी कि क्या यह सही है।"

भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा, "फिलिस्तीन हो या कोई और देश, सबके भारत से अच्छे संबंध हैं। सवाल यह है कि शपथ लेते समय वह फिलिस्तीन जिंदाबाद कह सकते हैं या नहीं, भारत माता जिंदाबाद कहने की बजाय वह दूसरे देश का जिंदाबाद कह रहे हैं। इस पर विपक्ष चुप था, जब मैंने शपथ लेने से पहले नमस्ते कहा तो ओवैसी ने विरोध करना शुरू कर दिया कि यह संविधान विरोधी शब्द है।''

ओवैसी की शपथ के बाद हंगामा; प्रोटेम स्पीकर बोले- शपथ के अलावा कुछ भी रिकॉर्ड में नहीं जाएगा

ओवैसी की जय फिलिस्तीन के नारे पर सत्ता पक्ष ने संसद में हंगामा किया। इस पर सभापति ने ओवैसी के नारे को रिकॉर्ड से हटा दिया। उस समय सभापति राधा मोहन सिंह ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि शपथ के अलावा कोई भी बात रिकॉर्ड में नहीं जाएगी।

कुछ देर बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब कुर्सी पर वापस लौटे। उन्होंने कहा कि केवल शपथ और प्रतिज्ञान ही रिकॉर्ड किया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर ने कहा, ''मैंने पहले भी कहा है कि कृपया शपथ और प्रतिज्ञान के अलावा कुछ भी कहने से बचें। केवल इसे रिकॉर्ड किया जाना है, इसका पालन किया जाना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.