भोपाल में उत्साह व श्रद्धा से मनी जन्माष्टमी, घर-मंदिरों में गूंजा नंद घर आनंद भयो, शिवराज ने फोड़ी मटकी

Updated on 27-08-2024 01:18 PM
 भोपाल। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को शहर में ब्रजधाम जैसा माहौल दिखा। दिनभर मंदिरों से धार्मिक अनुष्ठान होते रहे। जैसे ही रात 12 बजे, वैसे ही आरती व बधाई के मधुर स्वर नंद के घर आंनद भयो, जय कन्हैया लाल के गुजांयमान हो उठे। श्रीजी मंदिर, बिड़ला मंदिर, इस्कॉन टेंपल पटेल नगर, श्रीकृष्ण प्रणामी सहित सभी श्रीकृष्ण मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर माखन-मिश्री लुटाई गई। श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल के रूप में भगवान के दर्शन किए। आरती के बाद पंजीरी व माखन का प्रसाद बांटा गया।

पहली बार श्रीकृष्ण बनकर निकले प्रभु श्रीनाथ

पुराने शहर के लखेरापुरा श्रीजी मंदिर में विराजे प्रभु श्रीनाथ भगवान श्रीकृष्ण बनकर निकले। शोभायात्रा लखेरापुरा से निकाली गई। मार्ग में 21 चौराहों पर माखन की मटकियां टांगी गईं। शोभायात्रा में शामिल युवाओं की टोली मटकियों को फोड़ते हुए आगे बढ़ रही थी। श्रीकृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा बने बच्चे चल रहे थे। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर मामा कंस के वध तक की झांकी आकर्षक का केंद रही।

कृषि मंत्री शिवराज ने गाया भजन, फोड़ी मटकी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने आवास पर जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने श्रद्धालुओं के साथ भजन गाया और गोविंदा बन दही हांडी भी फोड़ी। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान मटकी की डोर खींचती रहीं। वहीं, गोविंदाओं की टोली ने अपने लाड़ले मामा को गोद में उठाकर ऊपर टंगी मटकी तक पहुंचाया। शिवराज ने नारियल से मटकी फोड़ी।
इससे पहले बरखेड़ी में अहीर यादव समाज के मंदिर में पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की। यहां से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

गोपाल मंदिर में हुई भजन संध्या

टीला जमालपुर स्थित गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष प्रमोद नेमा ने न बताया की इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात 12 बजे नंदलाला का प्राकट्य उत्सव, आरती हुई, तत्पश्चात श्रृंगार दर्शन, छठी पूजन, झूला एवं प्रसादी बांटीं गई।

इस्कॉन मंदिर में 108 व्यंजनों का भोग लगा

राजधानी के इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में हरे रामा...हरे कृष्णा के स्वर गूंजते रहे। मंदिर के अध्यक्ष अच्युत कृष्ण प्रभु ने बताया कि जन्माष्टमी पर यहां अमेरिका, रूस और यूरोप से भी विदेशी भक्त शामिल हुए। 60 हजार भक्तों के लिए महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इन मंदिरों भी हुए विशेष आयोजन

शहर के भेल बरखेड़ा श्रीकृष्ण मंदिर, बांके बिहारी मंदिर चौबरदारपुरा, बांके बिहारी मंदिर साउथ टीटी नगर में भगवान के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रात 12 बजे नंदलाला का प्राकट्य उत्सव हुआ, आरती की गई। प्रसादी का वितरण किया गया।

घरों में हुआ लड्डू गोपाल का पूजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घरों में लोगों ने लड्डू गोपाल की पूजा की। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने का मिला। सुबह से घरों में कृष्ण जन्म की तैयारियां शुरू हो गई थीं। भगवान कृष्ण का जगह-जगह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचामृत से अभिषेक किया गया। इंटरनेट मीडिया पर एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.