फ्रांस में हाईवे पर बिजली की केबल से टकराया जेट:3 लोगों की मौत, क्रैश से आधे घंटे पहले ही उड़ान भरी थी

Updated on 01-07-2024 02:30 PM

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को एक प्राइवेट जेट बिजली के तार से टकरा गया। इसमें सवार 3 लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन की मीडिया हाउस मेट्रो के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे की है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक घटना नेशनल हाईवे A4 पर हुई, जेट ने क्रैश से आधे घंटे पहले ही उड़ान भरी थी। प्लेन का मॉडल सेसना 172 है। जेट का ऊपरी हिस्सा बिजली की केबल से जा टकराया, जो एक हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक पावर केबल थी। जिसके बाद जेट में आग लग गई।

पुलिस ने बताया कि हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया गया और मौके पर रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान चलाया। जेट को चलाने वाले पायलट को पिछले साल ही लाइसेंस मिला था। पायलट को 100 घंटे का जेट उड़ाने का एक्सपीरिएंस था।

अधिकारियों ने नेशनल हाईवे पर जेट के उड़ान भरने पर सवाल उठाए थे
एविएशन मिनिस्ट्री ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल अब तक दो प्राइवेट जेट A4 नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो चुके हैं। इससे पहले भी स्थानीय अधिकारियों ने प्लेन के यहां से उड़ान भरने पर सवाल उठाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.