जिंब- जिंबू... शाहीन अफरीदी ने सरेआम की बाबर आजम की बेइज्जती, शाहिद के दामाद को शर्म नहीं आई!

Updated on 11-10-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: 381 गेंद में नाबाद 303 रन, 32 चौके और 4 छक्के... टेस्ट मैच में ये मैराथन पारी खेली थी टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज करुण नायर ने। ये वही करुण नायर हैं जो वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगाई, लेकिन उनकी यह उपलब्धि ही उनके लिए अभिशाप बन गया। साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में करुण ने जब यह पारी खेली थी तो लगा की टीम इंडिया में इस खिलाड़ी भविष्य उज्जवल है, लेकिन हुआ इसके ठीक उलट।

तिहरा शतक लगाने के बाद करुण नायर आज तक टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद पाले हुए बैठे हैं। स्थिति यहां तक आ गई कि करुण को ये कहना पड़ गया कि मुझे एक मौका तो दीजिए। आखिर उस खिलाड़ी की क्या गलती थी। सवाल ये उठता है कि क्या तिहरा शतक लगा कर उसने गुनाह कर दिया। ऐसे कई सवाल हैं जिस घंटों तक बहस की जा सकती है।

भारत दौरे पर आई इंग्लैंड के खिलाफ करुण नायर मोहाली टेस्ट में वे आखिरी बार टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरे थे। उस दौरान टीम के कप्तान विराट कोहली थे। इंग्लैंड के खिलाफ उस टेस्ट सीरीज के बाद करुण नायर को फिर कभी दोबरा खेलने का मौका नहीं मिला। करुण टीम इंडिया के लिए कुल 6 टेस्ट मैच में मैदान पर उतरे जिसमें उन्होंने 374 रन बनाए। इसके अलावा करुण को दो वनडे मैचों में भी मैदान पर उतरने का मौका मिला।
टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद करुण नायर ने वापसी के लिए हर संभव प्रयास किया। घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 32 साल के करुण नायर ने लगभग 50 के औसत से 7348 रन बनाए। इसमें करुण ने 19 शतक और 34 अर्धशतक भी लगाया। सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही नहीं, करुण इंग्लैंड में जाकर काउंटी में भी अपना दम दिखाया, लेकिन उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई।

केएल राहुल को लगातार मिला है मौका

करुण नायर से ही जुड़ी एक बात काफी हैरान करने वाली रही है कि जिस मैच में उन्होंने तिहरा शतक लगाया था, उसी मुकाबले में केएल राहुल ने भी 199 रनों की पारी खेली थी। राहुल ने बहुत ही शानदार पारी खेली, लेकिन करुण नायर से कम जरूर था। हालांकि, केएल राहुल अब तक टीम इंडिया के लिए 52 टेस्ट, 77 वनडे और 72 टी20 मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि जिस करुण नायर ने टीम इंडिया के लिए तिहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था उससे मुंह क्यों फेर लिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.