J&K चुनाव- दूसरे फेज के लिए नॉमिनेशन आज से:26 सीटों पर 25 सितंबर को वोटिंग

Updated on 29-08-2024 02:27 PM

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के सेकेंड फेज की 26 सीटों पर 25 सितंबर को वोटिंग होगी। इन सीटों पर गुरुवार से नॉमिनेशन शुरू हो गया है, जो 5 सितंबर तक चलेगा। 9 सितंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है।

फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24 सीटों पर 18 सितंबर को वोटिंग है। 279 कैंडिडेट्स में से 244 के नामांकन वैध और 35 के खारिज हुए हैं। इस फेज में 23.27 लाख वोटर्स हैं, जिनमें 11.76 लाख पुरुष और 11.51 लाख महिलाएं हैं। 60 थर्ड जेंडर वोटर्स भी हैं।

उधर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने गुरुवार को 4 कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें सेकेंड फेज के एक और थर्ड फेज के 3 उम्मीदवारों के नाम हैं।

जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है।

महबूबा मुफ्ती चुनाव नहीं लड़ेंगी, बेटी मैदान में
जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने बुधवार को 17 सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इससे पहले 22 अगस्त को 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। इसमें पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा का नाम भी था।

दूसरी लिस्ट जारी होने के कुछ देर बाद महबूबा ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। महबूबा इस साल हुए लोकसभा चुनाव में अनंतनाग से मैदान में थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.