जूनियर डॉक्टरों ने मंत्री से की मुलाकात:​​​​​​​वार्षिक वेतन वृद्धि लागू न होने का मुद्दा उठाया

Updated on 07-11-2025 10:48 AM

मध्य प्रदेश के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JUDA) का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से मिला। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने अपने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिनमें सबसे प्रमुख था। इस वर्ष की वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) अब तक लागू न होना। एसोसिएशन ने मंत्री से कहा कि यह मुद्दा न सिर्फ डॉक्टरों के आर्थिक हितों से जुड़ा है, बल्कि उनके मनोबल और सेवा भावना को भी प्रभावित कर रहा है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार डॉक्टरों के हितों को लेकर गंभीर है और जल्द ही इस दिशा में निर्णय लिया जाएगा।

जूनियर डॉक्टरों ने रखा अपना पक्ष प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पिछले कई महीनों से वार्षिक वेतन वृद्धि की फाइल लंबित है। इससे प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में काम कर रहे जूनियर डॉक्टर आर्थिक और मानसिक दबाव महसूस कर रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी सेवा मरीजों की जान से सीधा जुड़ी है, इसलिए उनका मनोबल बनाए रखना बेहद जरूरी है।

मंत्री ने दिया आश्वासन राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने डॉक्टरों की बात गंभीरता से सुनी और कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि विभाग जल्द ही फाइल की समीक्षा कर इस पर सकारात्मक निर्णय लेगा। साथ ही उन्होंने एसोसिएशन से कहा कि संवाद और सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाया जा सकता है।

बैठक में शामिल रहे ये डॉक्टर प्रतिनिधि मंडल में डॉ. कुलदीप गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. निखिल अग्रवाल (प्रदेश सचिव) और डॉ. सिद्धार्थ कीमती (संरक्षक) शामिल रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जूनियर डॉक्टरों की समस्याओं को सरकार तक रचनात्मक रूप से पहुंचाना और समाधान की दिशा में आगे बढ़ना था।

​​​​​​​जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने कहा कि वह प्रदेश के नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के अपने संकल्प पर कायम है। एसोसिएशन ने सरकार से अपेक्षा जताई कि डॉक्टरों के लंबित मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सशक्त बन सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.