ज्योतिष मठ ने कहा- मकर संक्रांति 15 जनवरी को:14 जनवरी को दोपहर बाद संक्रांति का क्षण, अगले दिन सूर्य का मकर राशि में उदय

Updated on 14-01-2026 12:57 PM

इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा। ज्योतिष मठ संस्थान भोपाल के अनुसार मकर संक्रांति सूर्योदय कालीन पर्व माना जाता है। जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हुए उदित होता है, उसी दिन यह पर्व मनाने का विधान है।

संस्थान के अनुसार 14 जनवरी को मकर संक्रांति का क्षण अपराह्न काल, यानी दोपहर के बाद पड़ रहा है। ऐसे में 15 जनवरी को सूर्य का उदय मकर राशि में होगा। इसी कारण देशभर में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

पर्व के साथ ही ब्रह्म मुहूर्त से स्नान, दान और पुण्य काल की शुरुआत हो जाएगी। मान्यता है कि संक्रांति काल में पवित्र नदियों और जलाशयों में स्नान करना विशेष फलदायी होता है। मकर संक्रांति का स्नान रोग नाशक माना गया है।

इस दिन तिल, कंबल और गर्म वस्तुओं के दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। संक्रांति उत्सव में पतंग उड़ाने की परंपरा का उल्लेख रामचरितमानस में भी मिलता है, जिसका संबंध हनुमान से जोड़ा जाता है। मकर संक्रांति के बाद शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है।

इस दिन कई श्रद्धालु उत्तरायण सूर्य का व्रत रखते हैं। मकर संक्रांति के अधिष्ठाता देव भगवान सूर्य माने जाते हैं।

इसी पर्व के साथ ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है और खेतों में हरियाली, फसलों और फूलों से प्रकृति मनोहारी रूप धारण करती है। यह पर्व उल्लास और आनंद का संदेश देता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.