काजोल ने बताया पपाराजी पर क्‍यों चिल्लाती हैं, चिड़चिड़ करती हैं! कहा- दूसरों के लिए खुद को बदल नहीं सकती

Updated on 25-10-2024 12:57 PM
पिछले कुछ समय में काजोल के ऐसे कई वीडियो सामने आए, जिनमें वह पपाराजी या फिर अपने ही सिक्योरिटी गार्ड पर गुस्सा होती नजर आईं। दुर्गा पूजा पंडाल के भी कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें वह पपाराजी पर भड़क गई थीं। यूजर्स ने जहां काजोल को 'असभ्य' और 'चिड़चिड़ी' कहा, वहीं उनकी तुलना जया बच्चन से भी की जाने लगी थी। अब इस पर काजोल ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने उन लोगों को भी करारा जवाब दिया है, जिन्होंने उन्हें 'जया बच्चन' और 'असभ्य' होने का टैग दिया।

Kajol ने 'जूम' को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह एक इंसान हैं और उनके भी अच्छे और बुरे दिन होते हैं। उन्हें भी गुस्सा आता है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह लोगों के हिसाब से खुद को नहीं बदलेंगी।

काजोल बोलीं- मेरे भी अच्छे और बुरे दिन, गुस्सा आता है


काजोल ने कहा कि वह इस बात से सहमत नहीं होंगी कि लोग कैमरे के सामने किसी एक्टर के व्यवहार को किस तरह देखते हैं। साथ ही कहा कि वह खुद को एक खास इमेज के हिसाब से नहीं ढालेंगी। काजोल बोलीं, 'मुझे गुस्सा आता है। मेरे बुरे दिन भी होते हैं और अच्छे दिन भी। ये मैं हूं।'

'खुद को नहीं बदलूंगी ये सोचकर कि ये सिलेब्रिटी है और...'


काजोल ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैं किसी और की इस सोच के लिए खुद को बार-बार नहीं बदलूंगी कि ये सिलेब्रिटी है तो इसे गुस्सा नहीं करना चाहिए।' मालूम हो कि दुर्गा पूजा पंडाल के वायरल वीडियो में काजोल पपाराजी को देवी मां की मूर्ति के सामने देख गुस्सा हो गई थीं, और कह रही थीं कि पीछे हो जाइए, साइड हो जाइए।

काजोल की 'दो पत्ती' नेटफ्लिक्स पर रिलीज


प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, काजोल इस वक्त फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को रिलीज हुई। फिल्म में कृति सेनन और शहीर शेख भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.