कलिंगा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस, UGC ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई

Updated on 03-05-2025 02:55 PM

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में नेपाली स्टूडेंट का शव मिलने के यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।

कमेटी में चार सदस्य हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) के पूर्व कुलपति नागेश्वर राव को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी को 10 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

कमेटी न केवल दो नेपाली स्टूडेंट की मौतों की जांच करेगी, बल्कि स्टूडेंट वेलफेयर, सिक्योरिटी रेगुलेशन और ऐसी घटनाएं रोकने का उपाय भी सुझाएगी। कमेटी KIIT के मेंटल हेल्थ सपोर्ट सिस्टम को भी परखेगी।

B.Tech कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट प्रिसा साह का शव 1 मई को हॉस्टल रूम के पंखे से लटकता मिला था। इससे पहले फरवरी में भी एक अन्य नेपाली स्टूडेंट प्रकृति लामसाल ने सुसाइड कर लिया था।

भारत सरकार नेपाली अधिकारियों, राज्य सरकार और KIIT मैनेजमेंट के संपर्क में 

मामले में भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ताजा घटना को लेकर हम लगातार ओडिशा सरकार के संपर्क में हैं। राज्य सरकार ने मृतक के परिवार को पूरी मदद दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत सरकार सभी इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की सिक्योरिटी और वेलफेयर को बहुत गंभीरता से लेती है। हम इस मामले में रियलटाइम कम्युनिकेशन और कॉर्डिनेशन के लिए नेपाली अधिकारियों, ओडिशा सरकार और KIIT मैनेजमेंट के साथ संपर्क में हैं।

वहीं, नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा ने कहा कि घटना के बाद कूटनीतिक प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दिल्ली में नेपाली दूतावास जांच के लिए भारत और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कॉर्डिनेशन कर रहा है। 

फरवरी में नेपाली छात्रा की सुसाइड पर प्रदर्शन हुआ था

कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में इससे पहले भी 16 फरवरी को B.Tech थर्ड ईयर की स्टूडेंट प्रकृति लामसाल का शव हॉस्टल में मिला था। कहा गया कि उसने आत्महत्या की है। छात्रा की मौत पर कॉलेज के अन्य इंटरनेशनल छात्रों यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रकृति के बैच का ही भारतीय छात्र उसे प्रताड़ित कर रहा था। दावा किया गया था कि छात्र लड़की का बॉयफ्रेंड था। स्टूडेंट्स का कहना है कि शिकायतों के बाद भी यूनिवर्सिटी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि यूनिवर्सिटी ने मामले को दबाने की कोशिश भी की।

छात्रा के चचेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भारतीय छात्र को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा करीब 10 अन्य को भी गिरफ्तार किया गया था। इनमें यूनिवर्सिटी के तीन डायरेक्टर भी शामिल थे।

इस मामले की जांच के लिए ओडिशा सरकार ने गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव वाली हाई लेवल फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.