36वें दिन Kalki 2898 AD ने लगाई छलांग, हफ्ता बीतते ही Bad Newz और Deadpool and Wolverine का सूखा गला

Updated on 02-08-2024 06:04 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां दो नई फिल्‍में 'औरों में कहां दम था' और 'उलझ' रिलीज हुई है, वहीं गुरुवार को 'डेडपूल एंड वुल्‍वरीन' ने भी अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। भारत में ओपनिंग वीकेंड में शानदार कमाई करने इस फिल्‍म की हालत वीकडेज में बिगड़ी चली गई। नतीजा यह हुआ कि पहले 7 दिनों में यह 100 करोड़ क्‍लब का हिस्‍सा बनने से चूक गई है। दूसरी ओर, विक्‍की कौशल और तृप्‍त‍ि डिमरी की 'बैड न्‍यूज' को दो हफ्ते पूरे हो गए हैं, लेकिन इसका गला अब सूखने लगता है। टिकट ख‍िड़की पर सबसे अध‍िक चौंकाने का काम 'कल्क‍ि 2898 एडी' कर रही है। दो दिन से लाखों में कमाई कर रही यह फिल्‍म अब 36वें दिन एक बार फिर करोड़ के कारोबार तक पहुंच गई है।
नाग अश्‍व‍िन के डायरेक्‍शन में बनी सुपरहिट फिल्‍म 'कल्‍क‍ि 2898 एडी' को सिनेमाघरों की सुस्‍ती का फायदा भी मिला है और नुकसान भी हुआ है। प्रभास, अमिताभ बच्‍चन और दीपिका पादुकोण स्‍टारर इस फिल्‍म ने जहां बंपर शुरुआत की थी, वहीं धीरे-धीरे इसकी रफ्तार कम होती चली गई। हालांकि, अच्‍छी बात यह रही कि बॉक्‍स ऑफिस इसके बाद रिलीज बाकी की फिल्‍में भी औसत कारोबार करती रहीं, लिहाजा 'कल्‍क‍ि 2898 एडी' को फायदा मिला। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 दिनों में इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 635.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.