कंगना रनौत ने 'इमरजेंसी' पर मचे हंगामे के बीच किया नई फिल्म का ऐलान, जानिए क्या है कहानी
Updated on
03-09-2024 04:49 PM
कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पर खूब विवाद हो रहा है और वह रिलीज भी नहीं हो पाई है कि इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है। 'इमरजेंसी' पर मचे हंगामे से बेपरवाह कंगना ने अपनी अगली फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने जो नई फिल्म साइन की है, उसका नाम 'भारत भाग्य विधाता' है। वह इसमें लीड रोल में नजर आएंगी।
मालूम हो कि Emergency 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी। Kangana Ranaut ने इस फिल्म को न सिर्फ डायरेक्ट किया है, बल्कि इसमें इंदिरा गांधी का भी रोल प्ले कर रही हैं। पर इस फिल्म पर छाए विवाद के बादलों के बीच सेंसर बोर्ड ने इसका सर्टिफिकेशन होल्ड कर दिया। पर इससे कंगना परेशान नहीं हैं, और नई फिल्म साइन कर ली है।
'भारत भाग्य विधाता' में कंगना का लीड रोल, जानिए कहानी
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट में जानकारी दी कि कंगना ने नई फिल्म साइन की है, जिसका नाम 'भारत भाग्य विधाता' है। इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में होंगी। इस फिल्म में आम लोगों की उल्लेखनीय कहानियों और उनकी असाधारण सफलताओं की कहानी बताई जाएगी। कंगना की इस फिल्म को मनोज तपाड़िया डायरेक्ट करेंगे।
'इमरजेंसी' पर विवाद की वजह, हुई पोस्टपोन
वहीं , 'इमरजेंसी' की बात करें, तो इसका ट्रेलर 14 अगस्त को रिलीज हुआ था, पर फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में छा गई। सिख संगठनों ने कंगना और उनकी फिल्म पर सिखों की गलत छवि दिखाने और भावनाएं आहत करने के आरोप लगाया। साथ ही फिल्म बैन करने की भी मांग की। पंजाब में 'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग उठी तो उसी दौरान इसका सर्टिफिकेशन प्रोसेस भी रोक दिया गया। 'इमरजेंसी' को अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। पहले 'इमरजेंसी' पिछले साल अक्टूबर या नवंबर में रिलीज होनी थी, जिसे बाद में 14 जून 2024 के लिए पोस्टपोन किया गया। इसके बाद इसे तीसरी बार 6 सितंबर के लिए पोस्टपोन किया गया, पर अब एक बार फिर यह पोस्टपोन हो चुकी है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…