करण कुंद्रा और तेजस्वी ने शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सिंगापुर में कपल को साथ देख फैंस ने पूछी शादी की डेट

Updated on 16-09-2025 03:26 PM
टीवी के पॉपुलर कपल्स में शामिल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इस वक्त साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपने ड्रीमी वेकेशन से तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं। करण और तेजस्वी इस वक्त सिंगापुर में हैं और साथ में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस सवाल पूछने लगे कि वो शादी कब कर रहे हैं।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर घूमने निकले। दोनों सिंगापुर में 'गार्डन्स बाय द बे' घूमने निकले, जो वहां का एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। वहां से तेजस्वी और करण ने काफी तस्वीरें शेयर कीं और रोमांटिक पोज दिए।

करण और तेजस्वी प्रकाश पर फैंस ने बरसाया प्यार, पूछा-शादी कब है

करण और तेजस्वी की तस्वीरों पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया और कहा कि उन्हें कभी किसी की नजर न लगे। कुछ फैंस ने तो यह भी पूछ लिया कि करण और तेजस्वी शादी कब कर रहे हैं। वहीं, कुछ उनकी शादी की डेट पूछने लगे।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई थी। तभी से फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीच में उनकी शादी की खबरें आई भी थीं, पर करण और तेजस्वी दोनों ने ही इनकार दिया। हालांकि, करण और तेजस्वी दोनों के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर है

शादी को लेकर यह बोली थीं तेजस्वी प्रकाश

अब फैंस को इसका इंतजार है कि करण और तेजस्वी कब शादी करेंगे। हालांकि, तेजस्वी ने शादी की बात पर 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में बात की थी। तेजस्वी ने कहा था कि वह आलीशान नहीं, बल्कि सिंपल तरीके से शादी करना चाहती हैं। तेजस्वी ने कहा था, 'मेरे कोई बड़े प्लान नहीं हैं। मैं एक नॉर्मल कोर्ट मैरिज करना चाहती हूं। हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे और ऐश करेंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.