14 नवंबर की रात की गुत्थी सुलझाने में उलझीं करीना, 2.34 सेकेंड में घूम जाएगा सिर
Updated on
03-09-2024 04:34 PM
'द बकिंघम मर्डर्स' के बारे में जब से ऐलान किया गया है, तभी सो लोग इस मूवी के लिए एक्साइटेड हैं। लोग करीना कपूर खान, एकता कपूर और हंसल मेहता के साथ मिल कर काम करने और उनके इस मास्टरपीस को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म हुआ है और इस मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जो वाकई सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। करीना कपूर ने खुद इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है।'द बकिंघम मर्डर्स' के टीज़र को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिससे काफी उत्सुकता पैदा हुई है। फिल्म को BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल 2023 और 2023 मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहना मिली है, और कई लोगों ने इसके बारे में अच्छी बातें भी कहीं हैं। ऐसे में अब, ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, और यह बहुत ही दिलचस्प और सस्पेंस से भरा हुआ है, इसमें नजर आ रही गहराई सिनेमाघरों में एक रोमांचक थ्रिलर दिखाने का वादा करती है।
करीना कपूर का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा
करीना कपूर खान इस मूवी में एक सख्त पुलिस ऑफिसर बनी हैं। मुस्लिम समुदाय के कुछ लड़कों को 14 नबंवर को हुए मर्डर में वह हिरासत में लेती हैं। इसके बाद वह लोगों से पूछताछ करती हैं। इस सीरीज में एक्ट्रेस का एक अलग अवतार देखने को मिल रहा है। इसमें पांच सस्पेक्ट हैं लेकिन असल आरोपी कौन है, इसकी ही वह छानबीन करती दिखाई दे रही हैं।
'द बकिंघम मर्डर्स' की कास्ट और डायरेक्टर
'द बकिंघम मर्डर्स' 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म हंसल मेहता ने डायरेक्ट की है और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट की गई है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बन रही करीना कपूर खान ने प्रोड्यूस किया है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…