तैमूर के स्कूल फंक्शन में करीना खा रही थीं समोसा, करण जौहर ने बना लिया वीडियो पर करिश्मा की बेटी पर टिकीं नजरें

Updated on 19-12-2025 01:00 PM
करीना कपूर हाल ही बेटे तैमूर के स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में शामिल हुईं। साथ में करिश्मा कपूर भी थीं। इस दौरान करीना बेटे के स्कूल में मजे से समोसा खाती नजर आईं। करीना जब समोसा खा रही थीं, तो करण जौहर ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में करण जौहर बता रहे हैं कि किस तरह करीना सब डाइट-वाइट छोड़कर समोसा खाने पर टूट पड़ीं। करीना के एक्सप्रेशन भी कमाल के हैं। वह करण को देखती हैं और फिर मजे से समोसे का स्वाद लेने लगती हैं।

करण जौहर ने डियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कह रहे हैं, 'ये देखिए करीना कपूर स्कूल के फंक्शन में क्या करती हैं... समोसा खाती हैं। यह उन सभी लोगों के लिए, जो सोचते हैं कि वो डाइट पर हैं।' यह सुनकर करीना ने तुरंत जवाब दिया, 'नहीं, मैं नहीं हूं। फिर करण ने कहा, 'देखो ये क्या खा रही हैं। एक बड़ा सा समोसा। मुझे तुम पर गर्व है, बेबो। मुझे तुम पर गर्व है। तुम मेरी कार्बी डॉल हो। मुझे बहुत अच्छा लगता है।' इस पर करीना ने करण जौहर को तीखी नजर से देखा और फिर खुश होकर समोसा खाने लगीं।

करीना से ज्यादा करिश्मा की बेटी पर अटकीं नजरें

हालांकि, वीडियो में करीना से ज्यादा करिश्मा कपूर की बेटी समायरा पर लोगों की नजरें ठहर गईं। वह मौसी करीना के बराबर में बैठी थीं और साथ में करिश्मा भी। वीडियो में एक तरफ करीना समोसा खाने में मशगूल हैं, तो दूसरी ओर समायरा किसी बात पर जोर-जोर से हंस रही हैं। और लोग उनकी इसी अदा के कायल हो गए। एक ने लिखा, 'करिश्मा की बेटी साइड में कितनी क्यूट लग रही है।' एक और ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत।

करीना के समोसा खाने पर यूजर्स ने लिए मजे

वहीं कई यूजर्स ने करीना के समोसा खाने पर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, 'अमीरों का समोसा।' एक यूजर का कमेंट है, 'अब तो समोसे की बिक्री बढ़ जाएगी।' एक और कमेंट आया, 'अंबानी स्कूल के समोसे क्या सोने के हैं?' एक ने लिखा, 'अंबानी के स्कूल के फंक्शन में भी समोसे मिल रहे।'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे फंक्शन में करीना के अलावा बॉलीवुड के स्टार्स अपने बच्चों की अचीवमेंट का जश्न मनाने के लिए शामिल हुए थे। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय भी बेटी आराध्या के लिए पहुंचे। करण जौहर भी बच्चों यश और जूही को सपोर्ट करने पहुंचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.