कर्म ही पूजा है... क्या भारत में अब इस लाइन से हटने का समय आ गया है?

Updated on 26-09-2024 11:45 AM
वह 26 वर्ष की थी। उसने हाल में चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स पूरा करके EY में अपनी पहली नौकरी हासिल की थी। अभी उन्हें नौकरी लगे चार महीने ही हुए थे कि एना सेबेस्टियन पेराइल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मां ने EY इंडिया के चेयरमैन को वर्क कल्चर के बारे में एक पत्र लिखा। उन्हें पक्का यकीन था कि इसी के कारण उनकी बेटी की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि एना स्कूल और कॉलेज में अव्वल थी और उसने अपनी CA परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ पास की थी। उसने अथक परिश्रम किया और वह काम को ना कहना नहीं जानती थी। तो क्या हमें ना कहने की आदत होनी चाहिए? क्या हमें शायद थोड़ी कम मेहनत करनी चाहिए?

दुनिया के सबसे अधिक मेहनती लोगों में हैं भारतीय


पिछले साल McKinsey की एक रिपोर्ट आई थी जो एक सर्वे पर आधारित थी। इस सर्वे में भारत में हिस्सा लेने वाले करीब 60% लोगों का कहना था कि उनमें थकावट के लक्षण हैं। यह सर्वे 30 देशों में किया गया था और भारत में सबसे ज्यादा लोगों ने थकावट की बात कही थी। 2019 की एक रिपोर्ट में पाया गया कि मुंबई दुनिया का सबसे अधिक मेहनती शहर था। इस लिस्ट में दिल्ली चौथे नंबर पर था। दूसरे नंबर पर हनोई और तीसरे पर मैक्सिको सिटी था। साल 2018 के एक सर्वेक्षण में पाया गया था कि दुनिया में सबसे कम छुट्टी भारतीयों को ही मिलती है।

2021 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने लंबे समय तक काम करने के प्रभाव पर एक अध्ययन प्रकाशित किया। इसमें कहा गया कि सप्ताह में 55 घंटे या उससे अधिक काम करना 35-40 घंटे काम करने की तुलना में समय से पहले मृत्यु के जोखिम से बहुत अधिक जुड़ा हुआ है। और लंबे समय तक काम करने के कारण स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मरने वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या कहां थी? भारत। केवल जनसंख्या के आकार के आधार पर ऐसा नहीं था क्योंकि भारत के आंकड़े चीन की तुलना में बदतर हैं।

49 घंटे का सप्ताह


ILO डेटा से पता चलता है कि आधे से ज्यादा रोजगार प्राप्त भारतीय (51.4%) प्रति सप्ताह 49 घंटे या उससे ज़्यादा काम करते हैं। यह भूटान (61.3%) के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा है। भारत के वीकली एवरेज वर्किंग आवर्स (46.7%) के मामले में भारत 170 देशों में 13वें नंबर पर हैं। यह कांगो और बांग्लादेश जैसे लो इनकम वाले देशों से भी पीछे है। इसमें केवल दो उच्च आय वाले देश संयुक्त अरब अमीरात और कतर अपवाद हैं।

भारत की हाई प्रेशर वर्क कल्चर के सबसे नजदीक चीन है, जो टॉक्सिक '996' कार्य संस्कृति का घर है। वहां लोग औसतन 46 घंटे प्रति सप्ताह अपने काम में लगाते हैं। चीन की '996' कार्य संस्कृति का मतलब है सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक हफ्ते में छह दिन काम करना। चीन के टेक टाइकून जैक मा ने इसका महिमामंडन किया था।

क्या सभी एक ही नाव में सवार हैं?


भारत के इनफॉर्मेशन और कम्युनिकेशन सेक्टर का सबसे बुरा हाल है। आईएलओ के आंकड़ों से पता चलता है कि इस सेक्टर में कर्मचारी हफ्ते में 57.5 घंटे काम करते हैं जो इंटरनेशनल लेबर मेंडेट से लगभग नौ घंटे अधिक है। इंटरनेशनल स्टैंडर्ड क्लासिफिकेशन ऑफ ऑक्युपेशंस के तहत 20 क्षेत्रों में से 16 में कर्मचारी सप्ताह में 50 घंटे या उससे अधिक काम करते हैं। इसलिए भारत में पेशेवर, वैज्ञानिक और तकनीकी गतिविधियों की श्रेणी में भी हफ्ते में 55 घंटे काम होता है। केवल कृषि और निर्माण जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्र ही 48 घंटे के कार्य सप्ताह के करीब आते हैं।

युवा सबसे अधिक काम करते हैं


आईएलओ के आंकड़ों से पता चलता है कि युवा कर्मचारी अपने वरिष्ठ सहयोगियों की तुलना में अधिक घंटे काम करते हैं। 20 की उम्र तक, भारतीय कर्मचारी सप्ताह में लगभग 58 घंटे काम करते हैं। 30 के मध्य तक वे लगभग 57 घंटे काम करते हैं। एकमात्र महत्वपूर्ण गिरावट तब आती है जब औसत कर्मचारी 50 के मध्य तक पहुंच जाता है, जब वे 53 घंटे काम करते हैं। लेकिन यह अभी भी 48 घंटे के इंटरनेशनल लेबर मेंडेट से अधिक है।

जीडीपी में कितना योगदान है?


भारत में काम का हर घंटा जीडीपी में $8 कायोगदान देता है। लंबे समय तक काम करने से तभी पैसा कमाया जा सकता है जब लोग उत्पादक हो सकते हैं। लंबे समय तक काम करने से उत्पादकता भी कम होती है। भारत की $8 से कम श्रम उत्पादकता केवल छोटी, कम आय और निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर है। भारत भी एक निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्था है, लेकिन इस आकार की अर्थव्यवस्था के लिए $8 प्रति घंटा काफी कम है। वियतनाम में यह $9.8 प्रति घंटा, फिलीपींस $10.5 और इंडोनेशिया $13.5 है। चीन में यह $15.4 है, जो उच्च आय वाले देशों की तुलना में कहीं भी नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.