कर्नाटक पूर्व DGP मर्डर मामला, बेटी-पत्नी गिरफ्तार:गूगल की मदद से हत्या की साजिश

Updated on 22-04-2025 01:02 PM

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में पत्नी पल्लवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेटी को भी अरेस्ट किया गया है।

पुलिस सोर्स के मुताबिक घटना के समय ओम प्रकाश खाना खा रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। यह इतना बढ़ गया कि पत्नी ने उनकी हत्या कर दी। पल्लवी ने पहले ओम प्रकाश पर मिर्ची पाउडर फेंका, जब जलन से राहत पाने के पूर्व DGP इधर-उधर भाग रहे थे तो पल्लवी ने उनकी गर्दन, पेट और छाती पर चाकू से 10-12 वार किए गए। इस वारदात के दौरान बेटी कृति भी वहीं मौजूद थी।

जांच से जुड़े सोर्स के मुताबिक, हत्या के 5 दिन पहले से ही आरोपी पत्नी गूगल से मौत की साजिश कर रही थी। गूगल पर 'गले की नसें काटने से मौत कैसे होती है' जैसी चीजें सर्च कीं। डिवाइसेज और सर्च हिस्ट्री खंगालने के बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हत्या प्री-प्लांड थी।

वहीं, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद पूर्व DGP की पत्नी ने एक अन्य IPS ऑफिसर की पत्नी को मैसेज किया- 'एक राक्षस को खत्म कर दिया।' बाद में पल्लवी ने उन्हें फोन कर बताया कि उसने ओम प्रकाश की हत्या कर दी है। इसके बाद IPS ऑफिसर ने ही पुलिस को सूचना दी।

बेटे ने मां-बहन पर हत्या का आरोप लगाया था

बेटे कार्तिकेश की शिकायत पर पूर्व DGP की पत्नी और बेटी कृति पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। कार्तिकेश ने आरोप लगाया है कि उसकी मां पल्लवी पिछले एक सप्ताह से पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थी। धमकियों के कारण पिता अपनी बहन के घर रहने चले गए थे।

दो दिन पहले छोटी बहन कृति वहां गई और पिता को उनकी मर्जी के खिलाफ वापस ले आई। दोनों अक्सर पिता से झगड़ती थीं। इससे पहले कार्तिकेश ने एक टीवी चैनल को बताया था कि मां पल्लवी गंभीर मानसिक बीमारियों से जूझ रही हैं। उनका 12 साल से सिजोफ्रेनिया (भ्रम, डर लगने की बीमारी) का इलाज चल रहा है।

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश और पत्नी पल्लवी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था। ओम प्रकाश ने प्रॉपर्टी किसी रिश्तेदार को ट्रांसफर कर दी थी। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जो बाद में हाथापाई तक आ गई।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में उनकी बेटी की कोई भूमिका है या नहीं। बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को रविवार शाम करीब 4 बजे रिटायर्ड अफसर की मौत की सूचना मिली।

गृह मंत्री बोले- जांच में सब कुछ सामने आएगा

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, 'ओम प्रकाश की हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि उनकी पत्नी ने अपराध किया है, लेकिन इसकी जांच चल रही है।'

बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश 

1981 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश ने 2015 से 2017 तक राज्य के DGP और IGP के रूप में काम किया। बिहार के मूल निवासी प्रकाश ने अपना करियर हरपनहल्ली (तत्कालीन बेल्लारी जिला) में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) के तौर पर शुरू किया था।

उन्होंने लोकायुक्त, फायर डिपार्टमेंट एंड इमरजेंसी सर्विस और क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में DIG के रूप में भी काम किया। वे मार्च 2015 में राज्य के DGP नियुक्त हुए और 2017 में रिटायर हुए थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.