KBC 17 में पूछा गया 'रामायण' से जुड़ा ऐसा सवाल कि घूम गया कंटेस्‍टेंट का दिमाग, शो को मिला पहला करोड़पति

Updated on 03-10-2025 03:51 PM
अमिताभ बच्‍चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' का हालिया एपिसोड में एक सवाल रामायण से जुड़ा भी पूछा गया। हॉटसीट पर बिग बी के सामने श्रद्धा बैठी थीं। वैसे तो उन्‍होंने शो में 12.50 लाख रुपये जीते और 25 लाख के सवाल पर गेम छोड़ने का फैसला किया, लेकिन एक मौका ऐसा भी आया, जब 7.5 लाख रुपये के रामायण से जुड़े वह परेशानी में उलझती दिखीं। तब श्रद्धा ने शो के होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन से भी मदद मांगी थी।
वाल्मीकि रामायण के अनुसार, भगवान राम ने सुग्रीव को अपनी प्रतिज्ञा याद दिलाने के लिए किसे संदेश भेजा?
इस सवाल के साथ चार विकल्‍प थे- A) हनुमान, B) लक्ष्मण, C) अंगद, D) भरत
श्रद्धा इस सवाल को लेकर कंफ्यूज हो गईं। उन्‍होंने रिस्‍क लेना मुनासिब नहीं समझा और अपनी लाइफलाइन 'ऑडियंस पोल' का सहारा लिया। श्रद्धा ने लगे हाथ अमिताभ बच्चन से भी हिंट मांगा। तब बिग बी ने कहा कि यह वो व्यक्ति है, जो भगवान राम के साथ वनवास में भी था। बहरहाल, जनता की राय और अमिताभ बच्‍चन के हिट के बाद श्रद्धा ने '(B) लक्ष्मण' पर ताला लगाया और यह सही जवाब निकला।

वाल्मीकि 'रामायण', सुग्रीव का वचन और लक्ष्‍मण

जानकारी के लिए बता दें कि वाल्मीकि 'रामायण' के मुताबिक, सुग्रीव राजा बनने के बाद भगवान राम को दिया अपना वचन भूल गए थे। वह अपने कर्तव्‍यों को लेकर लापरवाह हो रहे थे। वह महल से बाहर कदम रखने को तैयार नहीं थे। तभी लक्ष्मण खुद किष्किंधा जाकर उन्हें अपना वचन याद दिलाने का फैसला किया। इसके बाद, सुग्रीव ने अपना वचन निभाया और देवी सीता की खोज का प्रबंध किया।

12.50 लाख जीतकर घर गईं श्रद्धा

खैर, इस सवाल का सही जवाब देकर श्रद्धा ने न सिर्फ 7.5 लाख रुपये जीते, बल्‍क‍ि खेल को बढ़ाते हुए पूरे आत्‍मविश्‍वास के साथ 25 लाख रुपये के सवाल तक पहुंचीं। हालांकि, उन्‍होंने इसके बाद गेम क्‍व‍िट करने का फैसला किया और 12.5 लाख रुपये की प्राइज मनी के साथ घर गईं।

KBC17 को मिला सीजन का पहला करोड़पति

'कौन बनेगा करोड़पति 17' को इस सीजन का पहला करोड़पति भी मिल गया है। उत्तराखंड के आदित्य कुमार शो के 17वें सीजन के पहले करोड़‍पति बने हैं। वह CISF में डिप्टी कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं और पंजाब में ASP के रूप में सेवा दे रहे हैं। UPSC की कई असफलताओं के बाद उन्होंने मेहनत और धैर्य से सफलता पाई। KBC 17 में उन्होंने ₹1 करोड़ जीतकर इतिहास रचा है।

आदित्‍य कुमार के सामने 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में 1 करोड़ रुपये का सवाल था-

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.