केरल पुलिस का बड़ा एक्शन, साउथ एक्टर सिद्दीकी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, एक्ट्रेस ने लगाया था आरोप
Updated on
28-08-2024 06:16 PM
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मची है। कई ऐसी एक्ट्रेसेस सामने आई हैं, जिनके साथ अतीत में सेट पर बुरा बर्ताव हुआ, वो कास्टिंग काउच का शिकार हुईं और उनके साथ इससे भी खौफनाक घटना हुई है। इसी के तहत केरल पुलिस ने एक यंग एक्ट्रेस की शिकायत के बाद फेमस एक्टर सिद्दीकी के खिलाफ रेपा का मामला दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने इस हफ्ते की शुरुआत में मीडिया के माध्यम से Siddique पर गंभीर आरोप लगाया था, जिसके बाद एक्टर्स के संगठन 'मलयालम मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' (AMMA) के महासचिव के रूप में उन्हें अपना पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे
मलयालम इंडस्ट्री में कभी काम करने की चाहत रखने वाली इस महिला ने हेमा कमेटी की रिपोर्ट के सामने आने के बाद चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर यौन शोषण और खुलेआम लैंगिक असमानता को उजागर किया गया है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद से कई एक्टर्स खुलकर सामने आए और अपनी आपबीती सुनाते हुए कई को-स्टार्स के खिलाफ आरोप लगाए हैं।
साल 2016 की है घटना, होटल में हुई थी घटना
राज्य पुलिस ने बुधवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम शहर पुलिस सीमा पर धारा 376 (रेप) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, कथित अपराध 2016 में शहर के एक होटल में हुआ था। हेमा समिति की रिपोर्ट के बाद उठाई गई सभी शिकायतों की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है, जो मामलों की जांच करेगी।
सिद्दीकी ने आरोपों को किया खारिज
महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद सिद्दीकी ने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि उनके खिलाफ झूठे आरोप गढ़ने और फैलाने की आपराधिक साजिश रची जा रही है। राज्य पुलिस प्रमुख को दी गई अपनी शिकायत में सिद्दीकी ने दावा किया था, 'पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिष्ठा को कुछ लोगों के समूह द्वारा जानबूझकर धूमिल किया जा रहा है और यह जरूरी है कि इस आपराधिक साजिश के पीछे के लोगों को सामने लाया जाए। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करें ताकि सच्चाई सामने आए और झूठे और निंदनीय आरोपों को गढ़ने और प्रकाशित करने की आपराधिक साजिश के पीछे के अपराधियों को पकड़ा जा सके।'
डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
सोमवार को पुलिस ने एक बंगाली एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर डायरेक्टर रंजीत के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था, जिसमें कहा गया था कि 2009 की एक फिल्म के प्री-प्रोडक्शन चर्चा के दौरान उन्होंने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…