खड़गे और राहुल कल जम्मू-कश्मीर जाएंगे:फारूख और महबूबा से मिलेंगे, विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर चर्चा हो सकती है

Updated on 20-08-2024 01:56 PM

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दोनों नेताओं का यह पहला दौरा है।

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा- दोनों नेता 21 अगस्त को दोपहर में जम्मू और 22 अगस्त को श्रीनगर में रहेंगे। वे नेताओं से चुनावी तैयारियों पर बातचीत करेंगे। शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन को मिली सफलता को देखते हुए राहुल विधानसभा चुनाव में भी सभी भाजपा विरोधी पार्टियों को एकजुट रखना चाहते हैं। वह विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन की रणनीति पर बात करेंगे।

खड़गे और राहुल ने 19 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के महासचिवों, प्रभारियों और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की थी। वेणुगोपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक अगले तीन-चार दिनों में होगी। पार्टी जम्मू-कश्मीर में गठबंधन के लिए तैयार है और इसका मुख्य उद्देश्य भाजपा को सरकार से बाहर रखना है।

जम्मू-कश्मीर में NC-PDP को साथ लाने की कोशिश में कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और PDP से गठबंधन बनाने की कोशिश में है। पार्टी ने कहा- गठबंधन बनाने का उद्देश्य भाजपा को हराना है। इसके लिए समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ आना होगा। कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा कि NC और PDP के लिए राज्य का मुद्दा व्यक्तिगत मुद्दों से ऊपर होना चाहिए। I.N.D.I.A ब्लॉक नेशनल लेवल पर बना है। जम्मू-कश्मीर में भी तीनों पार्टियों को मिलकर चुनाव लड़ने की जरूरत है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांधी परिवार चाहता है कि पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद की पार्टी में वापसी हो। इसके लिए सीनियर नेताओं को उनसे बात करने के लिए कहा गया है। हालांकि उनकी पार्टी इसे खारिज किया है।

अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष मन्हास कांग्रेस में शामिल होंगे
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के उपाध्यक्ष जफर इकबाल मन्हास ने मंगलवार को अपने बेटे के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मन्हास कल कांग्रेस में शामिल होंगे। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी PDP से अलग होने के बाद मन्हास अपनी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

कांग्रेस ने रंधावा को J&K का इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनाया
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सोमवार (19 अगस्त) को कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की इलेक्शन स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। कांग्रेस ने 1 अगस्त को 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में उम्मीदवारों के सेलेक्शन प्रोसेस और प्रोसेस की गाइडलाइन पर बातचीत हुई। हमने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव तैयारियों पर भी बात की। सुखविंदर सिंह रंधावा को जम्मू-कश्मीर, अजय माकन को हरियाणा, मधुसूदन मिस्त्री को महाराष्ट्र और गिरीश चोडनकर को झारखंड इलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। जिग्नेश मेवाणी को हरियाणा कमेटी में जगह मिली थी।

जम्मू-कश्मीर में तीन फेस में वोटिंग होगी
इलेक्शन कमीशन ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी। यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 46 है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.