कोलकाता रेप-मर्डर केस: ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं वरना.... हड़ताली डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट का अल्टीमेटम

Updated on 10-09-2024 01:39 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कहा कि ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। अदालत कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर मामले की सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कोलकाता पुलिस की ओर से केस दर्ज करने में हुई 14 घंटे की देरी पर चिंता भी जताई। कोर्ट ने कहा कि जो डॉक्टर हड़ताल पर हैं, वे मंगलवार शाम तक काम पर लौट जाएं। काम पर लौटने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। कोर्ट ने कहा, 'अगर आप (हड़ताल करने वाले डॉक्टर) काम पर नहीं लौटते हैं, तो फिर आपके खिलाफ होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। ड्यूटी को छोड़कर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है।'

अदालत ने इस बात को लेकर सवाल किया कि पोस्टमॉर्टम के लिए डेडबॉडी सौंपने के वक्त का दस्तावेज कहां है? चालान का कोई जिक्र नहीं है। सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि चालान उनके रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं है। पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि उन्हें तत्काल दस्तावेज नहीं मिल पाया है और वह इस बारे में बाद में अदालत को बताएंगे। इस पर सीबीआई और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा गया।

CISF को सुविधा दे राज्य सरकार: कोर्ट


सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह CISF के साथ संपर्क कायम करे। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में तैनात उसके कर्मियों के लिए ठहरने की सुविधा और जरूरी सुरक्षा उपकरणों को मुहैया करवाए। शीर्ष अदालत ने केंद्र की इस बात पर गौर किया कि CISF की एक कंपनी को आरजी कर कॉलेज में आरएमए क्वॉर्टर, कोलकाता नगर निगम के एक स्कूल और इंदिरा मातृ सदन में ठहराया गया है। हालांकि, बंगाल सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दावा किया कि बल ने जो भी सुविधाएं मांगी थीं, वे उन्हें दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकातर कर्मी अस्पताल परिसर में रह रहे हैं।

केंद्र की साजिश में वामपंथी दल शामिल : ममता


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जन आक्रोश को लेकर केंद्र साजिश रच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसमें कुछ वामपंथी दल भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के माता-पिता को कभी पैसों की पेशकश नहीं की। वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि भारत के लोकतंत्र का सिर शर्म से झुक गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.