कृष्णा श्रॉफ ने 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे और निमृत कौर अहलूवालिया पर कसा तंज, इस बात हुई तगड़ी बहस

Updated on 05-09-2024 02:35 PM
'खतरों के खिलाड़ी 14' अब हर बीतते दिन के साथ और दिलचस्प होता जा रहा है। जहां एक तरफ इसके खतरनाक स्टंट सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, कंटेस्टेंट्स के लड़ाई झगड़े भी। हाल ही कृष्णा श्रॉफ की निमृत कौर अहलूवालिया और शिल्पा शिंदे के साथ बहस हो गई। जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा ने निमृत और शिल्पा पर तंज कसा। कृष्णा श्रॉफ ने कहा कि वह निमृत को अपना कॉम्प्टिशन नहीं मानतीं। साथ ही शिल्पा शिंदे के लिए कहा कि उनके झगड़े पहले से प्लान किए होते हैं। यही बात बहस की वजह बन गई।

मेकर्स ने Khatron Ke Khiladi 14 के आने वाले एपिसोड का टीजर शेयर किया है, जिसमें कृष्णा श्रॉफ, शिल्पा शिंदे और निमृत के बीच हुई बहस की झलक है। टीजर में दिखाया गया है कि होस्ट रोहित शेट्टी ने कृष्णा श्रॉफ से पूछा कि क्या वह निमृत को शो में अपने प्रतिस्पर्धियों में से एक मानती हैं। इस पर कृष्णा बोलती हैं, 'यह झूठ है। परफॉर्मेंस और स्टंट के बारे में बात करें, तो मुझे ऐसा लगता है कि ज्यादा ताकत मेरे अंदर है।'

शिल्पा शिंदे और निमृत कौर पर कृष्णा श्रॉफ का तंज


यह सुनकर निमृत कौर अहलूवालिया ने जवाब दिया, 'अच्छी बात है अगर उनको लगता है कि वो ज्यादा स्ट्रॉन्ग हैं। मुझे अच्छा लगता है, जब लोग मुझे कमतर आंकते हैं।' इसके बाद रोहित शेट्टी ने कृष्णा श्रॉफ से पूछा कि क्या शिल्पा शिंदे अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बहस करके टाइम पास करना पसंद करती हैं। कृष्णा ने यह बात मानी और कहा कि जिस तरह से वह उकसाती हैं, वह प्री-प्लान्ड लगता है। अगर वह स्टंट्स में थोड़ा एनर्जी डायवर्ट कर दें, तो आगे बढ़ सकती हैं।'

'खतरों के खिलाड़ी 14' में हैं ये कंटेस्टेंट्स


'खतरों के खिलाड़ी 14' को रोमानिया में शूट किया गया था। अभी शो में जो कंटेस्टेंट्स हैं, उनमें गश्मीर महाजनी, शिल्पा शिंदे, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, नियति फतनानी, सुमोना चक्रवर्ती, केदार आशीष मेहरोत्रा और करनवीर मेहरा का नाम शामिल है। हाल ही अदिति शर्मा शो से एलिमिनेट हो गई थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.