KRN Heat Exchanger IPO में मांगा था 341 करोड़, मिले ₹51857 करोड़ से भी ज्यादा, ऐसे जानें अलॉटमेंट स्टेटस

Updated on 30-09-2024 12:22 PM
नई दिल्ली: आईपीओ बाजार में इस समय खूब रेकार्ड बन और बिगड़ रहे हैं। अब केआरएन हीट एक्सचेंजर के आईपीओ को ही देखिए। पिछले सप्ताह इसका निर्गम खुला था। आज इसके अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इस आईपीओ को 214 गुना से भी ज्यादा अभिदान मिला था। इसलिए इसके अलॉटमेंट में कुछ ज्यादा ही मारामारी रहेगी। हम बता रहे हैं अलॉटमेंट स्टेटस जानने का तरीका।

किस श्रेणी में कितना अभिदान


इस आईपीओ को एफआईआई श्रेणी में 253.04 गुना, एनआईआई श्रेणी में 431.63 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स श्रेणी में 98.29 गुना ज्यादा अभिदान मिला था। कुल मिला कर इस इश्यू को 214.42 गुना ओवरसब्सक्रिप्शन मिला है।

कैसे जान सकते हैं अलॉटमेंट हुआ या नहीं


इसके निवेशकों को लॉटरी के आधार पर शेयर मिलेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया रजिस्ट्रार की निगरानी में होगी। इसके निवेशक बीएसई के माध्यम से या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर आवंटन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। यहां बताया गया है कि आप बीएसई या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर स्थिति की जांच कैसे कर सकते हैं।

बीएसई की वेबसाइट पर कैसे जानें


सबसे पहले आपको बीएसई की वेबसाइट (https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx) पर जाना होगा।
इसके बाद आपको ड्रॉप डाउन में इश्यू का नाम, यानी कंपनी का नाम चुनना होगा।
इसके बाद अलॉटमेंट की स्थिति की जांच करने के लिए आवेदन संख्या या पैन नंबर दर्ज करें।

रजिस्ट्रार के माध्यम से कैसे जानें


KRN हीट एक्सचेंजर IPO का रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज है। इसलिए आपको बिगशेयर सर्विसेज की वेबसाइट (https://ipo.bigshareonline.com/IPO_Status.html) पर जाना होगा।

इसके बाद आप KRN हीट एक्सचेंजर IPO चुनें।

वहां अपने पैन का विवरण दर्ज करें और स्थिति जानने के लिए सर्च पर क्लिक करें।

केआरएन हीट एक्सचेंजर का GMP


इस समय गैर-सूचीबद्ध बाजार में, कंपनी के शेयर 275 रुपये के GMP के साथ कारोबार कर रहे हैं, जो कि निर्गम मूल्य से 125% अधिक है। इस कंपनी के शेयर के आगामी तीन अक्टूबर को एक्सचेंजों पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

क्या करती है कंपनी


केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन (एचवीएसी एंड आर) उद्योग के लिए फिन और ट्यूब प्रकार के हीट एक्सचेंजर्स के निर्माण में माहिर है। उनके उत्पाद मुख्य रूप से तांबे और एल्यूमीनियम जैसी अलौह धातुओं से बने होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.