भोपाल में भूमाफिया बेखौफ काट रहे अवैध कॉलोनियां, बिना अनुमति बेच रहे प्लॉट, कलेक्टर से न्याय की गुहार

Updated on 28-01-2026 02:23 PM

भोपाल। जिला प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के बाद भी भूमाफिया बेखौफ हैं। बिना किसी अनुमति के अवैध कॉलोनियों को काटकर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। सड़कें बनाने से लेकर अन्य निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं। इनकी शिकायतें भी एसडीएम, तहसीलदार को दर्ज करवाई गई हैं, लेकिन कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

यह शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को शिकायतकर्ता गुनिता जैन ने दर्ज करवाई है, जिस पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चार से पांच शिकायतें अवैध कॉलोनियों, निर्माण व अतिक्रमण की पहुंची।

125 से अधिक आवेदकों ने विभिन्न शिकायतें बताईं

इस तरह कुल 125 से अधिक आवेदकों ने विभिन्न शिकायतें करते हुए कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई हैं। आनंद नगर हुजूर निवासी गुनिता जैन ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम खजूरी खुर्द में जिस अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई थी, वहां फिर से सड़क निर्माण और प्लॉट बेचना शुरू कर दिया गया है।

धोखाधड़ी कर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच दिए

इस तरह प्रशासनिक आदेश सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। इधर, एक अन्य शिकायतकर्ता खजूरी खुर्द निवासी मोहन सिंह रावत ने बताया कि बिल्डर गिरीश ठाकुर, अजय यादव व अन्य ने उनकी एक एकड़ जमीन पर धोखाधड़ी कर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच दिए हैं।

एसडीएम और एमपीनगर तहसीलदार को निर्देश दिए

ग्राम चौपड़ा कलां निवासी रुक्मिणी बाई ने शिकायत की है कि भूमाफिया नीरज शर्मा व उसके पार्टनर बालाजी प्रॉपर्टी द्वारा शासकीय नाले पर अतिक्रमण कर बाउंड्री बना ली है और अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। कलेक्टर ने अवैध कॉलोनी व अतिक्रमण के मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए हुजूर एसडीएम और एमपीनगर तहसीलदार को निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री आवास के लिए भटक रहे हितग्राही

ग्राम फंदा कलां की रहने वाली 40 वर्षीय रामकुंवर बाई, गीता, ज्योति, गायत्री, नीतू, रुचि, बाबूलाल सहित अन्य ने शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम के अन्य पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनके पास भूमि तक नहीं थी। हम करीब 20 से 25 परिवार हैं और पर्याप्त स्थान भी उपलब्ध है। इसके बाद भी अब तक आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है।

208 दुकानदारों ने मांगी जगह

आनंद नगर रायसेन रोड के 208 दुकानदारों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 146 रत्नागिरी तिराहा से विदिशा रोड के चौड़ीकरण के लिए हम सभी को हटाए जाने संबंधी नोटिस एसडीएम द्वारा दिया गया है। हम सभी दुकानदार करीब 30 सालों से अपना व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। ऐसे में सभी दुकानदारों को श्यामा बाल फैक्ट्री, जो बंद पड़ी है कि शासकीय भूमि पर विस्थापित किया जाए।

बैरसिया सिविल अस्पताल ने एक साल बाद भी नहीं दी पीएम रिपोर्ट

ग्राम ललरिया तहसील बैरसिया के रहने वाले रामस्वरूप ने बताया कि उनके बेटे गोविंद साहू की मृत्यु नौ नवंबर 2024 को हुई थी। उसके शव का पीएम (पोस्टमार्टम) बैरसिया सिविल अस्पताल में हुआ था, लेकिन एक साल का समय बीत गया, फिर भी पीएम रिपोर्ट नहीं दी गई है। इससे उसकी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। रिपोर्ट नहीं मिलने से अनुग्रह सहायता राशि भी नहीं मिल पा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.