जमीन संबंधी विवाद का प्री लिटिगेशन प्रकरण 24 घंटे के भीतर निराकृत

Updated on 11-12-2025 01:08 PM

दुर्ग। जिला न्यायालय परिसर दुर्ग स्थित मध्यस्थता केन्द्र में भूमि संबंधी विवाद से जुड़े एक प्री-लिटिगेशन प्रकरण को मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक निराकृत किया गया है। दोनों पक्षकारों के मध्य लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को राजीनामा समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया। इस सफल मध्यस्थता प्रक्रिया में दोनों पक्षों ने सहयोग व सहमति व्यक्त करते हुए न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने की आवश्यकता समाप्त कर दी, जिससे न केवल समय और धन की बचत हुई, बल्कि उभय पक्ष के मध्य संबंधों में भी सौहार्द बना रहा। इस उपलब्धि का श्रेय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यस्थ तथा समस्त मध्यस्थता टीम के समन्वित प्रयासों को जाता है, जिनके मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयास से यह प्रकरण शीघ्रता से समाधान तक पहुंच सका। प्राधिकरण द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक प्रकरण मध्यस्थता के माध्यम से समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निराकृत किए जाएँ, ताकि आम नागरिकों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.