वायनाड में लैंडस्लाइड- अबतक 276 मौतें:राहुल-प्रियंका रिलीफ कैंप जा रहे

Updated on 01-08-2024 01:10 PM

केरल के वायनाड में तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 276 हो गई हैं। 130 लोग अस्पताल में हैं, जबकि 240 से ज्यादा लोग आज तीसरे दिन भी लापता हैं।

मौसम विभाग ने आज (गुरुवार को) फिर से वायनाड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम ने फिर से कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा जताया है। ड्रोन, NDRF, SDRF, स्नीफर डॉग्स के साथ रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

भारी बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। पूरी रात काम करने के बावजूद सेना बेली ब्रिज का काम पूरा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुल बनाने का काम अंतिम चरण में है। सेना को उम्मीद है कि आज दोपहर से पहले पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

लैंडस्लाइड सोमवार देर रात करीब 2 बजे और मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में हुई थीं। इनमें घर, पुल, सड़कें और गाड़ियां बह गईं थीं।

बुधवार देर रात तक 1592 लोगों का रेस्क्यू किया गया, 3 हजार लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है। राहुल गांधी कुछ देर में वायनाड पहुंचेंगे। वह कुन्नूर से सड़क मार्ग से वायनाड जा रहे हैं। सबसे पहले वह चूरलमाला जाएंगे, जहां लैंडस्लाइड से तबाही हुई है। इसके बाद रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी हैं।

राहुल वायनाड और रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। अब प्रियंका वायनाड से चुनाव लड़ने वाली हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में बताया- 23-24 जुलाई को ही केरल सरकार को अलर्ट किया गया था, सरकार समय रहते लोगों को हटाती तो इतना नुकसान नहीं होता।

इस पर केरल CM विजयन ने कहा- जब ऐसा कुछ होता है, तो आप दूसरों पर दोष मढ़कर जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। IMD ने त्रासदी से पहले एक बार भी रेड अलर्ट जारी नहीं किया। सीएम ने गुरुवार को कोझिकोड से वायनाड तक हवाई दौरा करके हालातों का जायजा लिया। इसके बाद वह वायनाड के कलपेट्टा में सिविल स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सर्वदलीय बैठक की। वह अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।

केरल विधानसभा के स्पीकर एएन शमसीर भी पीड़ितों का हाल जानने मेप्पडी के हेल्थ सेंटर पहुंचे है। यहां 90 शव रखे हुए है।

वायनाड कलेक्टर ने लोगों से घरों को छोड़ने को कहा

वायनाड कलेक्टर डीआर मेगाश्री ने भारी बारिश और लैंडस्लाइड की आशंका के बीच कुरुम्बालाकोट्टा, लाकिती मणिकुन्नु माला, मुत्तिल कोलपारा कॉलोनी, कपिकालम, सुधांगिरी और पोशुथाना इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों को छोड़ने को कहा है। इससे पहले बुधवार को लोगों से लैंडस्लाइड वाले इलाकों से दूरी बनाने की वॉर्निंग दी गई।

AIADMK ने 1 करोड़ रुपए का रिलीफ पैकेज की घोषणा की
तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी AIADMK ने बुधवार को वायनाड के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए रिलीफ पैकेज देने की घोषणा की है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने कहा कि 1 करोड़ रुपए के अलावा हम पड़ोसी राज्यों को रिलीफ मटेरियल भी भेजेंगे।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सेना ने ब्रिज बनाया
सेना मुंडक्कई को चूरलमाला से जोड़ने के लिए 85 फीट लंबा बैली ब्रिज बना रही है। यह बनकर आज तैयार हो जाएगा। ब्रिज बनाने के लिए दिल्ली और बेंगलुरु से सामान लाया गया है। यह ब्रिज 24 टन का वजन झेल सकता है। ब्रिज के बनने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आएगी, क्योंकि ब्रिज से भारी मशीने घटनास्थल तक पहुंच सकेगी।

पश्चिम बंगाल गवर्नर वायनाड पहुंचे
पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी बुधवार को वायनाड पहुंचे। उन्होंने वायनाड में पीड़ितों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री विजयन से चर्चा कर रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर जानकारी ली। इसके अलावा वे रिलीफ कैंप्स, अस्पताल और मॉर्चुरी पहुंचे।

सेना ने दो रिसॉर्ट से 19 टूरिस्ट को बचाया
सेना ने मुंडक्कई गांव के बाहर स्थित इला रिसॉर्ट और वाना रानी रिसॉर्ट में फंसे 19 टूरिस्ट को बुधवार को निकाला। ये घटना के बाद से यहीं फंसे हुए थे। डिफेंस PRO के मुताबिक, 122 इन्फैंट्री बटालियन (TA) मद्रास के जवानों ने रस्सियों के सहारे सभी नागरिकों को चूरलमाला तक सुरक्षित निकालने के लिए एक मानव पुल बनाया।

5 साल पहले भी यहां लैंडस्लाइड से 17 मौतें हुई थीं
वायनाड के 4 गांव- मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा में लैंडस्लाइड की घटना हुई है। 5 साल पहले 2019 में भी भारी बारिश की वजह से इन्हीं गांवों में लैंडस्लाइड हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। 5 लोगों का आज तक पता नहीं चला। 52 घर तबाह हुए थे।

वायनाड में लैंडस्लाइड की क्या वजह है
वायनाड, केरल के नॉर्थ-ईस्ट में है। यह केरल का एकमात्र पठारी इलाका है। यानी मिट्टी, पत्थर और उसके ऊपर उगे पेड़-पौधों के ऊंचे-नीचे टीलों वाला इलाका। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल का 43% इलाका लैंडस्लाइड प्रभावित है। वायनाड की 51% जमीन पहाड़ी ढलाने हैं। यानी लैंडस्लाइड की संभावना बहुत ज्यादा बनी रहती है।

वायनाड का पठार वेस्टर्न घाट में 700 से 2100 मीटर की ऊंचाई पर है। मानसून की अरब सागर वाली ब्रांच देश के वेस्टर्न घाट से टकराकर ऊपर उठती है, इसलिए इस इलाके में मानसून सीजन में बहुत ज्यादा बारिश होती है। वायनाड में काबिनी नदी है। इसकी सहायक नदी मनंतावडी 'थोंडारमुडी' चोटी से निकलती है। लैंडस्लाइड के कारण इसी नदी में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.