लारा दत्ता की बेटी टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट में छा गईं, एक तरफ स्टेज पर शो तो दूसरी तरफ मां-बेटी की दिखी मस्ती
Updated on
29-08-2024 05:48 PM
हाल ही में रिलीज सीरीज 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आने वाली एक्ट्रेस लारा दत्ता भूपति ने टेलर स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की एक झलक शेयर की है। वह लंदन में आयोजित इस कॉन्सर्ट में अपनी बेटी सायरा के साथ शामिल हुई थीं। जहां एक तरफ स्टेज पर टेलर स्विफ्ट का मैजिकल परफॉर्मेंस नजर आ रहा है वहीं दूसरी तरफ ऑडियंस में खड़ी लारा और उनकी बेटी गाने पर खूब झूमती और मस्ती करती दिख रही हैं।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए कुछ वीडियो डाले, जिसमें उनकी बेटी को उनके साथ मस्ती के पल बिताते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में टेलर स्विफ्ट को 'शेक इट ऑफ' गाना गाते हुए देखा जा सकता है।
साल 2011 में लारा और महेश भूपति की शादी
लारा और महेश भूपति ने 2010 में सगाई की थी। उन्होंने 16 फरवरी 2011 को मुंबई में शादी की और उसके बाद 20 फरवरी, 2011 को गोवा के सनसेट पॉइंट में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की।
साल 2011 में ही लारा ने प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी
बताते चलें कि 1 अगस्त, 2011 को दत्ता ने अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। वह हाल ही में 'रणनीति: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आईं थी, जिसमें उन्होंने जिमी शेरगिल, आशुतोष राणा और प्रसन्ना के साथ स्क्रीन शेयर की। यह पुलवामा आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई पर आधारित एक वॉर रूम ड्रामा है। यह शो दर्शकों को भारत के सुरक्षा अभियानों और उसके बाद के मिशन की यात्रा पर ले जाता है। यह सीरीज 25 अप्रैल 2024 को कन्नड़, मराठी और बंगाली भाषाओं में डब संस्करणों के साथ जियो सिनेमा पर रिलीज की गई थी।
अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने वाली हैं लारा
एक्ट्रेस फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में भी हैं, जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने वाली हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, आफताब शिवदासानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी और तुषार कपूर भी हैं। लारा और अक्षय ने आखिरी बार स्ट्रीमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' में साथ काम किया था।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…