लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी TRF जिम्मेदार... ट्रंप के सांसद ने माना पहलगाम हमले में पाकिस्तानी गुट का हाथ, बड़ा ऐलान
Updated on
11-12-2025 01:49 PM
वॉशिंगटन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने की बात को अमेरिकी सांसद बिल हुइजेंगा ने स्वीकार किया है। बिल हुइजेंगा ने कहा है कि हाफिज सईद के लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट पहलगाम आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित इस गुट को जुलाई में ही ट्रंप प्रशासन ने विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित कर दिया था। ये फैसला पहलगाम हमले की वजह से लिया गया।
भारत ने लगातार ये कहा है कि आतंकी हाफिज सईद और उसके दूसरे साथी पाकिस्तान से बैठकर भारत की जमीन पर हमलों की साजिश रचते हैं। हालांकि पाकिस्तान इसे नकारता रहा है लेकिन हुइजेंगा का बयान दिखाता है कि दुनिया में भारत के पक्ष को बल मिल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता हुइजेंगा ने स्पष्टतौर पर कहा है कि पहलगाम का हमला भयावह था और इसे रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने अंजाम दिया।
पहलगाम का आतंकी हमला
इस साल 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। इस क्रूर आतंकवादी हमले में 26 लोगों की हत्या की गई थी। इस हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान से आए आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया और जवाबी कार्रवाई की बात कही। जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया।पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए भारत की सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और हवाई हमले किए। इस पर पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले किए और दोनों देशों में युद्ध जैसी स्थिति बन गई। ये संघर्ष चार दिन, 10 मई तक चला। इस दौरान भारत ने कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया।
पाकिस्तान ने नहीं ली जिम्मेदारी
पहलगाम हमले और फिर ऑपरेशन सिंदर के दौरान पाकिस्तान ने लगातार ये कहा कि भारत की कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। पाकिस्तान ने पहलगाम में किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया है। हालांकि भारत ने साफ किया कि पहलगाम को अंजाम देने वाले हमलावर सीमापार से आए थे। भारत ही नहीं अमेरिका और कई दूसरे देशों ने भी अब माना है कि हमलावर पाक स्थित आतंकी गुटों से जुड़े थे।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…