पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी शेख यूसुफ अफरीदी की गोली मारकर हत्या, 2026 में 30वां आतंकी बना निशाना

Updated on 27-04-2026 05:44 PM
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावरों ने अफरीदी पर कई राउंड गोलियां चलाईं थी। अफरीदी LeT कमांडर हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और इस हमले के दौरान उसे भागने का कोई मौका नहीं मिला। अफरीदी को आतंकी संगठन LeT के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में होने वाले ऑपरेशन्स की एक अहम कड़ी माना जाता था। जांच एजेंसियां उसकी मौत को एक 'टारगेटेड हत्या' यानि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या माना है।

शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या उसी कड़ी का हिस्सा है जिसके तहत पिछले दो सालों में पाकिस्तान में एक के बाद एक कई आतंकियों की हत्या की गई है। पिछले महीने पाकिस्तान के लाहौर में एक टीवी स्टेशन के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने LeT के संस्थापक सदस्य और एक वांटेड आतंकी आमिर हमजा को निशाना बनाया था। रिपोर्टों के अनुसार 67 साल का हमजा इस हमले में बुरी तरह घायल हुआ है।

पाकिस्तान में एक के बाद एक वांटेड आतंकियों की हत्या

एनडीटीवी के मुताबिक इससे पहले जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई मुहम्मद ताहिर अनवर की भी पाकिस्तान में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि उनकी मौत बेहद रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थी। अनवर जैश-ए-मोहम्मद के भीतर एक अहम भूमिका निभाता था और इस आतंकी संगठन के ऑपरेशन्स में सक्रिय रूप से शामिल था।

पिछले साल मार्च महीने में LeT का एक टॉप आतंकवादी अबू कतल उर्फ कतल सिंधी भी पाकिस्तान के झेलम सिंध में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों के हाथों मारा गया था। वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी साथी था। आरोप है कि कतल ही जम्मू-कश्मीर में 2024 के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था जिसमें नौ लोगों की जान गई थी और 33 अन्य घायल हुए थे।

2026 में अभी तक 30 आतंकियों की हत्या

पाकिस्तान में 2023 के बाद एक के बाद एक कई आतंकियों की हत्या अज्ञात बंदूकधारियों ने की है। 2023 में सात महीने में 7 मोस्ट वांटेड आतंकियों को मार गिराया गया था। इसके अलावा 2026 के पहले चार महीनों में लश्कर-ए-तैयबा और हिज्बुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़े कम से कम 30 आतंकवादियों को लाहौर, कराची और अन्य इलाकों जैसे शहरों में अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने से पाकिस्तान के बड़े क्षेत्र में पानी की कमी होने का…
 06 June 2026
काराकास/नई दिल्ली: भारत के लिए वेनेजुएला तेल का नया निर्यातक देश बन सकता है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शायद भारत में सबसे ज्यादा चर्चा कच्चे तेल को लेकर…
 06 June 2026
बीजिंग: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने भारत के 114 राफेल लड़ाकू विमान डील पर तंज कसा है। इसने लिखा है कि पिछले साल पाकिस्तान के साथ संघर्ष…
 06 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा है कि वे मजबूत हैं और अपनी सभ्यता पर गर्व करते हैं। उन्होंने कहा कि ईरान…
 05 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को 'गटर जैसा' बताने के बाद अब भारतीय रिपोर्टर का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने भारतीय रिपोर्टर के बोलने के लहजे और…
 05 June 2026
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान की तारीफ की है और उसे बड़ा देश बताया। पुतिन ने गुरुवार को सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल मीडिया से बात के दौरान यह…
 05 June 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह सरकार ने भारतीय सीमा से आने वाले सामान पर सीमा शुल्क (भंसार) में छूट को पांच गुना बढ़ा दिया है। अब बॉर्डर पार से खरीद…
 05 June 2026
इस्‍लामाबाद: अमेरिका और ईरान में जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट बंद है और पाकिस्‍तान में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। तेल और गैस संकट के बीच पाकिस्‍तान को…
 03 June 2026
वॉशिंगटन: दुनिया भर के मौसम और भारत में आने वाले मॉनसून के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। विश्व मौसम संगठन (WMO) ने मंगलवार को अपनी चेतावनी में बताया…
Advt.