10 साल से Wanted अंतरराष्ट्रीय पैंगोलिन तस्कर लात्लेंन कुंगा मिजोरम से गिरफ्तार

Updated on 16-12-2025 12:49 PM

भोपाल: 10 साल से वांछित मिजोरम के कोलासिब निवासी अंतरराष्ट्रीय पैंगोलिन तस्कर लात्लेंन कुंगा को मध्य प्रदेश स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) और मिजोरम वन विभाग ने 13 दिसंबर को कोलासिब मिजोरम से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी वर्ग-।। कोलासिब, (मिजोरम) के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड लेकर मुख्यालय जबलपुर लाया गया। 15 दिसंबर को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जबलपुर के समक्ष पेश कर पुलिस, वन अभिरक्षा में 18 दिसंबर तक रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी लात्लेंन कुंगा देश के वन्यजीव तस्करों के गिरोह में एक मुख्य सरगना है। जिसके विरूद्ध देश के कई राज्यों जिसमें मध्य प्रदेश में तीन प्रकरण, ओडिशा में एक एवं मिजोरम में एक प्रकरण दर्ज है।

इन तस्करों द्वारा पैंगोलिन के स्केल्स मुख्यतः ओडिशा, छत्तीसगढ़ आन्ध्रप्रदेश, मध्य प्रदेश से खरीदे जाते और उसे असम, मिजोरम, मणिपुर के व्यापारी को बेचा जाता है जहां व्यापारियों के द्वारा उसे म्यानमार (बर्मा) होते हुए चीन भेजा जाता है।

एसटीएसएफ के द्वारा दुर्लभ प्रजाति वन्यप्राणी पैंगोलिन के अवयवों की तस्करी का अतंरराज्जीय एवं अतराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह संभवतः देश की सबसे बड़ी वन्यप्राणी अपराध संबंधी विवेचना है। जिसमें एसटीएसएफ ने विगत नौ वर्षों में 197 आरोपियों को देश के 15 राज्यों से गिरफ्तार किया है।

सबसे ज्यादा तस्करी किए जाने वाला स्तनधारी जीव

बता दें कि इंटरपोल की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पैंगोलिन विश्व में सबसे ज्यादा तस्करी किया जाने वाला स्तनपायी है। वन्यजीव पैंगोलिन के अवयवों की तस्करी एशिया व अफ्रीका के कई देश से की जाती हैं। इसकी मांग मुख्यतः चीन, म्यानमार, थाईलैण्ड, मलेशिया, हांगकांग, वियतनाम आदि देशों में है।

आरोपी लात्लेंन कुंगा मूल रूप से बर्मा का निवासी है, लात्लेंन कुंगा को सर्वप्रथम माह अगस्त 2015 में भी गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश लाया गया था, जिला न्यायालय बालाघाट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया, उसके विरुद्ध तीन अलग-अलग मजिस्ट्रेट न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.