इंजीनियरिंग छोड़ कारोबार में कदम, अब हर महीने लाखों रुपये की कमाई, बेंगलुरु का यह युवक क्या करता है ऐसा

Updated on 24-10-2025 03:51 PM
नई दिल्ली: लोहित रेड्डी एक पारंपरिक किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता और दादा रागी तथा कुछ दलहली फसलें उगाते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद सबको उम्मीद थी कि वे आईटी सेक्टर में करियर बनाएंगे। लेकिन लोहित के मन में फूलों की खुशबू बस चुकी थी। इस जुनून की नींव उनके चचेरे भाई गोपाल एस रेड्डी ने रखी, जो साल 1995 से फूलों की खेती कर रहे थे। लोहित अक्सर उनके खेत में मदद करते और फूलों की नाजुक देखभाल से मंत्रमुग्ध हो जाते। वहीं से उनकी 'फ्लोरिकल्चर' की यात्रा शुरू हुई। आज लोहित फूलों की खेती से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।

साल 2013 में गोपाल यूके चले गए और गुलाब की खेती छोड़ दी। ऐसे में लोहित ने फूलों की खेती में अवसर देखा। उन्होंने उस अधूरे फार्म को संभालने का फैसला किया और फूलों की व्यावसायिक खेती शुरू की। साल 2018 में उन्होंने 15 लाख रुपये का निवेश किया। इस रकम से उन्होंने पॉलीहाउस बनवाया और 12,000 जरबेरा (Gerbera) पौधे खरीदे। शुरुआती महीनों में वे हर महीने 1.5 लाख रुपये तक कमाने लगे।

जरबेरा की ही खेती क्यों?

31 साल के लोहित रेड्डी बेंगलुरु के कोम्मासंद्रा के रहने वाले हैं। वह बताते हैं कि जरबेरा तीन साल तक लगातार फूल देता है। उन्हें एक स्थिर आय चाहिए थी और यह मेरे लिए सही शुरुआत थी।
जरबेरा में सफलता के बाद लोहित ने गुलदाउदी (Chrysanthemum) की खेती शुरू की। यह ऐसा फूल है जो भारत में अभी भी सीमित किसानों द्वारा उगाया जाता है। उन्होंने फार्म के 4,000 वर्ग मीटर हिस्से में गुलदाउदी और 2,000 वर्ग मीटर में जरबेरा लगाया। गुलदाउदी एक चुनौतीपूर्ण फसल है। यह प्रकाश-संवेदनशील होती है और इसे 17-18 घंटे अंधेरे की जरूरत पड़ती है। लेकिन लोहित ने बेंगलुरु की जलवायु और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके इस चुनौती को अवसर में बदला।

अब पूरी तरह गुलदाउदी की खेती

खेती के शुरुआती दौर में उन्हें बहुत कुछ सीखना पड़ा। वे कहते हैं, 'शुरुआत में हमारे पास ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं थी। सब कुछ खुद ही समझना पड़ रहा था। लेकिन धीरे-धीरे मुझे एहसास हुआ कि हमें अपनी किस्मों को बेहतर बनाने के लिए ब्रीडर्स से मदद की जरूरत है। आज लोहित का गुलदाउदी फार्म 'लोहित फ्लोरा' (Lohith Flora) एक सफल बिजनेस बन गया है। वे बताते हैं कि साल 2023 के बाद उन्होंने अपनी 2.5 एकड़ जमीन को पूरी तरह से गुलदाउदी उगाने के लिए बदल दिया।

खेती में लगातार सुधार

लोहित ने अपनी खेती में लगातार सुधार किए। उन्होंने बेहतर सिंचाई, तापमान नियंत्रण और कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाएं जोड़ीं। उन्होंने एक कोल्ड चेन सिस्टम बनाया जिससे फूलों की ताजगी दूर-दराज के शहरों तक बनी रहे। आज उनके ब्रांड लोहित फ्लोरा से हर हफ्ते करीब 1500 गुलदाउदी के गुच्छे निकलते हैं जो जयपुर, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और गुवाहाटी जैसे शहरों में पहुंचते हैं

हर महीने कितनी कमाई?

लोहित के फार्म ने 20 से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया है। वे हर दस दिन में नई पौध लगाते हैं ताकि उत्पादन निरंतर बना रहे। उनका फार्म हर हफ्ते 1500 गुच्छे गुलदाउदी का प्रोडक्शन करता है, जिससे हर महीने 7 लाख रुपये की स्थिर आय होती है। वहीं मजदूरी, सिंचाई और फार्म का रखरखाव समेत मासिक खर्च करीब 3 से 3.5 लाख रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.