दलबदलू विधायकों की निधि पर रोक लगाने स्पीकर को लेटर:कांग्रेस की मांग- बीजेपी जॉइन करने की तारीख से जारी ना की जाए विधायक निधि

Updated on 02-08-2024 01:19 PM

एमपी में दलबदल की सियासत लगातार चल रही है। कांग्रेस ने बीना विधायक निर्मला सप्रे और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत की विधायक निधि पर दलबदल करने की तारीख से ही रोक लगाने की मांग की है। एमपी कांग्रेस की ओर से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र भेजा गया है। सागर और श्योपुर जिलों के कलेक्टर्स को भी पत्र की कॉपी भेजी गई है।

एमपी कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने स्पीकर से मांग करते हुए लिखा है- कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव जीतकर बीना और विजयपुर क्षेत्र के विधायकों ने सार्वजनिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जो कि दल बदल कानून की वैधानिक परिधि में आती है। और विधायक पद के लिए अयोग्यता की परिधि में भी आता है। आप विधि के प्रदेश में सबसे बडे़ रक्षक और विधायिका के पालक हैं। जनप्रतिनिधित्व के क्षेत्र में शुचिता और नैतिकता को संरक्षण देने की आपसे अपेक्षा स्वाभाविक है।

एक चैतन्य नागरिक के रुप में आपसे विनम्र आग्रह है। कि ऐसे विधायक जब तक पुन: चुनकर विधायक नहीं बन जाते तब तक भाजपा में प्रवेश की तिथि से उनके विधायक निधि के उपयोग को पूर्ण रोक लगाकर नैतिक मूल्यों को संरक्षण दें।

5 मई को बीना विधायक ने थामा बीजेपी का दामन
लोकसभा चुनाव के दौरान सागर जिले की बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस की विधायक निर्मला सप्रे ने सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंच पर पहुंचकर विधायक सप्रे ने भाजपा जॉइन कर ली थी। दो महीने बीतने के बाद भी निर्मला ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत पर विधानसभा सचिवालय ने बीना विधायक निर्मला सप्रे को नोटिस दिया है। 10 दिन में निर्मला को नोटिस का जवाब देने का समय दिया गया है।

श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने अप्रैल में सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष भाजपा जॉइन कर ली थी। 8 जुलाई को रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.