एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज, जानें कैसे चेक करें शेयर मिले या नहीं, क्या है GMP?

Updated on 10-10-2025 04:56 PM
नई दिल्ली: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ के शेयर का अलॉटमेंट होगा। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 11,607 करोड़ रुपये के इस आईपीओ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 अक्टूबर को यानी तीन दिन की सब्सक्रिप्शन विंडो के आखिरी दिन इस IPO के लिए 4.39 लाख करोड़ रुपये के बिड मिले। यह आंकड़ा साल 2024 में बजाज हाउसिंग फाइनेंस के कुल 3.2 लाख करोड़ रुपये के बिड से कहीं ज्यादा है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का यह आईपीओ साल 2025 का सबसे ज्यादा सब्सक्राइब होने वाला आईपीओ रहा। इसे 54.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ में यह साल 2008 में रिलायंस पावर के बड़े आईपीओ के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बोली पाने वाला आईपीओ है। आज पता चल जाएगा कि जिन्होंने इसके लिए बोली लगाई है, उनमें से किन-किन को इसके शेयर मिलेंगे

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ अलॉटमेंट का स्टेटस दो तरह से चेक कर सकते हैं। पहला तरीका है रजिस्ट्रार की वेबसाइट (MUFG Intime India) पर जाकर। दूसरा तरीका है BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) की वेबसाइट पर जाकर। जैसे ही अलॉटमेंट लाइव होगा, आप इन जगहों पर अपना स्टेटस देख पाएंगे

कब होगी लिस्टिंग?

जिन लोगों को इसके शेयर नहीं मिलेंगे, उनकी रकम उनके अकाउंट में वापस कर दी जाएगी। रिफंड की शुरुआत और डीमैट अकाउंट में शेयरों का क्रेडिट सोमवार 13 अक्टूबर को होने की संभावना है। यह स्टॉक मंगलवार 14 अक्टूबर को शेयर मार्केट में लिस्ट हो सकता है।

क्या चल रहा है जीएमपी?

ग्रे मार्केट में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इस आईपीओ के शेयर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में 386 रुपये पर चल रहे थे। 1140 रुपये के प्राइस बैंड को देखते हुए, अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 1526 रुपये के आसपास है। इससे प्रति शेयर लगभग 33.86% का फायदा होने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध की मार झेल रहे निर्यातकों की मदद के लिए सरकार ने गुरुवार को रिलीफ स्कीम शुरू की। 497 करोड़ रुपये की यह योजना मुख्य रूप…
 20 March 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोना और चांदी में भी जबरदस्त तेजी आई। दोनों धातुएं हरे निशान पर खुलीं और शुरुआती कारोबार में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे से हड़कंप मचा हुआ है। चक्रवर्ती ने नैतिकता संबंधी चिंताओं का…
 20 March 2026
नई दिल्ली: भारत की गैस सप्लाई की दिक्कतें आगे और बढ़ सकती हैं। ईरान ने कतर की एक अहम एनर्जी फैसिलिटी पर मिसाइल हमला किया है। यह हमला रास लफान इंडस्ट्रियल…
 20 March 2026
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूरोप के सबसे बड़े…
 20 March 2026
नई दिल्ली: ऑनलाइन इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले 10 में से 8 से ज्यादा लोगों ने 'डार्क पैटर्न्स' (धोखाधड़ी वाली चालों) का अनुभव किया है। लोकल सर्कल्स (Local Circles) के…
 20 March 2026
नई दिल्ली: क्रिटिकल मिनरल्स ... ऐसे दुर्लभ खनिज जिनकी दुनिया के हर बड़े देश को जरूरत है। लेकिन यह सिर्फ गिने-चुने देशों में ही मिलते हैं। ये मिनरल्स किसी खजाने से…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
Advt.